AFG vs NED ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप का काफी रोमांचक दौर चल रहा है। इस विश्व कप कुछ ऐसा हो रहा है, जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया होगा। 2019 विश्व कप में जीत से अछूती रही टीम अफगानिस्तान इस विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। अफगानिस्तान लगातार 3 मुकाबले अपने नाम कर सेमीफाइनल की रेस अभी भी बना हुआ है। इस कड़ी में अफगानिस्तान के कप्तान ने नीदरलैंड से मैच जीतने के बाद इमोशनल बयान दिया है। कप्तान के बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है।
कप्तान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मुकाबले में भी नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाया है। इस दौरान उन्होंने 64 गेंद में 56 रनों की पारी खेली है। जीत के बाद कप्तान ने फैंस के साथ अपना दुख बांटते हुए काफी इमोशनल बयान दे दिया है। दरअसल विश्व कप से पहले ही कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने अपनी मां को खोया था, इससे कप्तान पर और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर हम सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो यह अफगानी फैंस और मेरे परिवार के लिए काफी स्पेशल होगा।
ये भी पढें:- IND vs SA: ‘भारत को हराना मुश्किल नहीं…,’ मैच से पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के बेबाक बोल
सेमीफाइनल में पहुंचना कप्तान का सपना
हश्मतुल्लाह ने आगे कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया जाए। यह खुद कप्तान के लिए भी काफी अहम होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी मां को खोया मैं अभी भी उस दर्द से जूझ रहा हूं। परिवार अभी भी दुख और दर्द में हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी चांस है। अफगानिस्तान अभी तक विश्व में खेले गए 7 मुकाबले में 4 मुकाबले जीत चुका है। ऐसे में अगर वह बचे हुए दोनों मुकाबले जीत जाता है और समीकरण का साथ मिल जाता है, तो अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
19 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
41 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines