---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AFG vs NED: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराकर दर्ज की चौथी जीत, Points Table में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बराबर Afghan

AFG vs NED, World Cup 2023: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराने के बाद अब नीदरलैंड को भी मात दी है।

---विज्ञापन---

AFG vs NED, World Cup 2023: अफगानिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखा है और अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। शुक्रवार को अफगान टीम ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऐतिहासिक इसलिए क्योंकि इस वर्ल्ड कप से पहले यह टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई थी। पर इस बार अभी दो मैच बाकी रहते हुए अफगानिस्तान की टीम चार जीत दर्ज कर चुकी है। इस टीम को अब दो बड़े मैच 7 और 10 नवंबर को क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने हैं। अगर इन दो बाधाओं को यह टीम पार कर गई तो सेमीफाइनल में भी पहुंचकर सभी को चौंका सकती है।

पाकिस्तान से आगे अफगानिस्तान

इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। इतना ही नहीं पॉइंट्स के मामले में अफगान टीम पाकिस्तान से भी आगे हो गई है। अफगानिस्तान के अब 7 मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हो गए हैं। यह टीम अब टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं नीदरलैंड का इस हार के बाद सेमीफाइनल का सपना ढुंढला हो गया है। डच टीम 7 में से पांच मैच अब हार चुकी है। जबकि दो मैच इस टीम ने भी साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ जीते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- Mumbai Indians में शामिल हुआ घातक ऑलराउंडर, केएल राहुल और गौतम गंभीर की टीम का छोड़ा साथ

World Cup 2023 Points Table

World Cup 2023 Points Table

क्या रहा मैच का हाल?

अगर इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए नीदरलैंड की पूरी टीम 46.3 ओवर में 179 रन बनाकर सिमट गई थी। साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट ने 58 रनों की पारी खेली और टॉप स्कोरर रहे। वहीं अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा दो विकेट नूर अहमद और एक मुजीब उर रहमान को मिला। नीदरलैंड के चार खिलाड़ी इस मुकाबले में रन आउट हो गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: फाइनल से पहले ‘फैंस’ की जेब पर पड़ा असर, होटल से फ्लाइट तक सभी के दाम छू रहे आसमान

---विज्ञापन---

जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआत ठीकठाक की। 27 रन पर पहला और 55 रन पर टीम को दूसरा झटका लगा। फिर रहमत शाह ने एक बार फिर शानदार फॉर्म जारी रखा और 52 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला। उसके बाद अंत में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने नाबाद 56 रन बनाकर टीम को आसान जीत तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान ने 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 181 रन बना लिए।

First published on: Nov 03, 2023 08:03 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola