AFG vs BAN: 24 साल के बैटर ने अफगानी गेंदबाजों को जमकर धोया, अबू धाबी में मचाया कोहराम, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

Tanzid Hasan: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने अबू धाबी के मैदान पर बड़ा कारनामा कर डाला है. तंजीद ने शानदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 31 गेंदों पर 52 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 सिक्स जमाए.

Tanzid Hasan

Tanzid Hasan

Tanzid Hasan: एशिया कप 2025 के 9वें मैच में बांग्लादेश की भिड़ंत अफगानिस्तान के साथ हो रही है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश के बल्लेबाज अफगानी बॉलर्स की जमकर खबर ले रहे हैं. टीम के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने अबू धाबी के मैदान पर बल्ले से जमकर कोहराम मचाया.

विज्ञापन

तंजीद ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बांग्लादेश को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. 31 गेंदों की अपनी इनिंग में तंजीद ने कुल 52 रन ठोके, जिसमें से 30 रन उन्होंने सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे. अर्धशतकीय पारी के साथ ही तंजीद ने शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

तंजीद ने मचाया धमाल

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत कमाल की रही. पहले विकेट के लिए तंजीद हसन और सैफ ने मिलकर सिर्फ 6.4 ओवर में 63 रन जोड़े. सैफ ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों पर 30 रन कूटे. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और एक सिक्स जमाया.

विज्ञापन

कप्तान लिटन दास बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, तंजीद ने एक छोर संभाले रखा और अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 31 गेंदों का सामना करते हुए तंजीद ने 4 चौके और तीन सिक्स की मदद से 52 रन ठोके.

तंजीद के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

तंजीद हसन अबू धाबी के मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में मिचेल मार्श की बराबरी की है. मार्श ने भी इस ग्राउंड पर 2021 में 28 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी. वहीं, सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम के नाम दर्ज है.

विज्ञापन

वसीम ने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेलते हुए 21 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी. तंजीद इससे पहले खेले गए दोनों ही मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. श्रीलंका के खिलाफ वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जबकि हांगकांग के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ