AFG vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से हारने के बाद अफगानिस्तान की टीम ने पहले वनडे में जीत दर्ज की थी. अब दूसरा वनडे मैच 11 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. जहां पर अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 44.5 ओवरों में ऑलआउट होने से पहले 190 रन बनाया. छोटे से लक्ष्य का भी पीछा बांग्लादेश की टीम नहीं कर सकी और मैच 81 रनों से हार गई. इसी के साथ बांग्लादेश की टीम 2-0 से सीरीज भी हार गई.
इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार पारी
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 140 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. मुश्किल विकेट पर जादरान ने एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी की. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज सिर्फ 11 रन बना सके. वहीं अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 22 रन बनाए. अंत में अल्लाह गजनफर ने भी 22 रन ही बनाए. जिसके कारण ही अफगानिस्तान की टीम 44.5 ओवरों में सिमटने से पहले 190 रन बनाने में सफल रही. बांग्लादेश के लिए कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट हासिल किए. वहीं तंजीम हसन साकिब और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन लिस्ट आई सामने! कौन-कौन होगा धोनी की टीम से रिलीज?
गेंद के साथ चमके राशिद खान
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने 22 रनों की पारी खेली. वहीं तौहीद हृदोय ने भी 24 रन बनाए. जैकर अली ने 18 रन बनाए तो वहीं नूरुल हसन ने 15 रन बनाए. 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी तो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. जिसके कारण ही बांग्लादेशी टीम 28.3 ओवरों में सिर्फ 109 रनों पर ही सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 8.3 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया. अजमातुल्लाह ओमरजई ने भी 3 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही अफगान टीम वनडे सीरीज जीत सकी. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. अफगान टीम उसे भी जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: भूल जाइए सोनी लिव, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines