ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में अफगान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
टॉस जीतने के बाद अफगान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि फजल हक फारूखी की जगह नवीन उल हक को टीम में शामिल किया गया है। वहीं विपक्षी टीम ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन की जगह क्रमशः मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- World Cup के बीच ऑलराउंडर की खुली किस्मत, 2 साल बाद हुई टीम में वापसी
हेड टू हेड रिकॉर्ड:
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की वनडे फॉर्मेट में अबतक कुल तीन मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। इस दौरान कंगारू टीम को प्रत्येक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि विपक्षी टीम को अब भी अपनी पहली जीत की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया ने होम ग्राउंड पर एक मैच अपने नाम किया है, जबकि न्यूट्रल ग्राउंड पर भी उसका दबदबा रहा है। यहां दोनों तीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं। इन दोनों मुकाबलों में कंगारू टीम को जीत मिली है।
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
अफगानिस्तान- रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतउल्लाह ओमरजाई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और नवीन उल हक।
ऑस्ट्रेलिया- ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जॉश इंग्लस (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), ऐडम जंपा और जॉश हेजलवुड।
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
14 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
25 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
41 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines