England vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में है. 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद अब इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले ही इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा और फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद पूरी सीरीज से बाहर हो गए. इंग्लैंड के लिए ये बड़ा नुकसान है.
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा. वह पहले मैच में भी नहीं खेल रहे हैं. उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई है और वह बाहर हो गए हैं. बोर्ड ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में रशीद ने खेला था. उन्होंने तीनों ही मैच में इंग्लैंड के लिए किफायती गेंदबाजी की थी. पहले मैच में उन्होंने 31 रन खर्च कर 1 विकेट लिया, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 18 रन खर्च कर 1 विकेट लिया था. इसके अलावा तीसरे मैच में उन्होंने 21 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी.
इंग्लैंड के लिए अहम थे रशीद
रशीद इंग्लैंड के लिए सफेद गेंद में काफी अहम है. क्योंकि वह वनडे और टी-20 में लगातार इंग्लैंड के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं. रशीद ने अब तक इंग्लैंड के लिए 19 टेस्ट मैच में 60 विकेट झटके हैं, जबकि 164 वनडे मैच में उन्होंने 243 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 153 टी-20 मैच में उन्होंने 171 विकेट अपने नाम किए हैं.
जो रूट ने हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम
जो रूट 23 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बने हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. उन्होंने 34357 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 28359 रन बनाए हैं.
पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका : पथुम निसांका, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रथनायके, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, सचिन्दु कोलोम्बेज, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
इंग्लैंड: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग.
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
7 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines