वनडे सीरीज से बाहर हुए आदिल रशीद, इंग्लैंड को हुआ बड़ा नुकसान
England vs Sri Lanka: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर से खेला जा रहा है. इस सीरीज से आदिल रशीद बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.
England vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में है. 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद अब इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले ही इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा और फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद पूरी सीरीज से बाहर हो गए. इंग्लैंड के लिए ये बड़ा नुकसान है.
विज्ञापन
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा. वह पहले मैच में भी नहीं खेल रहे हैं. उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई है और वह बाहर हो गए हैं. बोर्ड ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में रशीद ने खेला था. उन्होंने तीनों ही मैच में इंग्लैंड के लिए किफायती गेंदबाजी की थी. पहले मैच में उन्होंने 31 रन खर्च कर 1 विकेट लिया, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 18 रन खर्च कर 1 विकेट लिया था. इसके अलावा तीसरे मैच में उन्होंने 21 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी.
विज्ञापन
इंग्लैंड के लिए अहम थे रशीद
रशीद इंग्लैंड के लिए सफेद गेंद में काफी अहम है. क्योंकि वह वनडे और टी-20 में लगातार इंग्लैंड के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं. रशीद ने अब तक इंग्लैंड के लिए 19 टेस्ट मैच में 60 विकेट झटके हैं, जबकि 164 वनडे मैच में उन्होंने 243 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 153 टी-20 मैच में उन्होंने 171 विकेट अपने नाम किए हैं.
जो रूट 23 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बने हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. उन्होंने 34357 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 28359 रन बनाए हैं.