Adil Rashid 400 Wickets: वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में आदिल रशीद ने इतिहास रच डाला है. रशीद ने घूमती गेंदों का जादू कैरेबियाई बल्लेबाजों के सिर चढ़कर बोला. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए 2 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले. अपने इस स्पेल के दौरान रशीद ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक कोई भी इंग्लिश स्पिन गेंदबाज आजतक नहीं पहुंच सका है.
आदिल रशीद ने रचा इतिहास
आदिल रशीद ने टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह यह कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश स्पिन गेंदबाज बन गए हैं. रोस्टन चेज का विकेट निकालने के साथ ही रशीद ने यह मुकाम हासिल किया. रशीद को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 358 मैच लगे. टी-20 फॉर्मेट में रशीद इंग्लैंड की ओर से यह कारनामा करने वाले महज दूसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले इस मुकाम तक सिर्फ क्रिस जोर्डन ही पहुंच सके हैं. जोर्डन ने कुल 446 विकेट निकाले हैं.
रदरफोर्ड ने मचाई तबाही
वेस्टइंडीज की तरफ से बल्ले से शेरफेन रदरफोर्ड ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई. कैरेबियाई बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए महज 42 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए. वहीं, अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर ने सिर्फ 17 गेंदों में 33 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.
होल्डर ने एक चौका जमाया, तो गेंद को 4 बार दर्शकों के बीच में पहुंचाया. पिछले मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाने वाले शिमरॉन हेटमायर ने 12 गेंदों में 23 रन जड़े, तो रोस्टन चेज ने 34 रन ठोके, जिसके दम पर वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 196 रन लगाने में सफल रही. गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन और रशीद ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले.
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
31 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
43 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines