नई दिल्ली: टीम इंडिया की जर्सी बदलने वाली है। ग्लोबल स्पोर्ट्सवियर ब्रांड एडिडास ने खेल के सभी प्रारूपों के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। स्पोर्ट्सवियर की दिग्गज कंपनी ने सोशल मीडिया पर जर्सी की एक झलक पेश की। टीम इंडिया के फैन नई किट के डिजाइन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मई में एडिडास के साथ भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के लिए किट प्रायोजक के रूप में पार्टनरशिप की थी। गुरुवार को एडिडास इंडिया ने इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेट टीम की शर्ट की तस्वीर साझा की। इसी के साथ टेस्ट, ODI और T20I किट के फर्स्ट लुक का अनावरण किया गया।
टीम इंडिया की नई जर्सी का परिचय
एडिडास ने जर्सी को अनवील करते हुए वानखेड़े स्टेडियम की झलक दिखाते हुए लिखा- “एक प्रतिष्ठित क्षण। एक प्रतिष्ठित स्टेडियम। टीम इंडिया की नई जर्सी का परिचय।” टेस्ट किट में सफेद शर्ट के शोल्डर पर 3-पट्टियां लगाई गई हैं, तो वहीं व्हाइट बॉल किटों में से एक में नीले रंग का गहरा शेड दिखाई दिया। इस जर्सी को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
WTC Final में नई जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम 7 जून से लंदन के ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने पर नई किट पहनने वाली पहली टीम होगी। बीसीसीआई ने किट स्पॉन्सरशिप के लिए स्पोर्ट्सवियर दिग्गज के साथ 5 साल का करार कर कहा था- एडिडास बीसीसीआई के लिए सभी मैच, प्रशिक्षण और यात्रा के लिए किट प्रदान करेगा। जिसमें पुरुष, महिला और युवा टीमें शामिल हैं। जून 2023 से टीम इंडिया पहली बार तीन पट्टियों में दिखाई देगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के दौरान अपनी नई किट से शुरुआत करेंगे।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines