Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मौजूदा समय में वनडे सीरीज चल रही है. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल की. जिम्बाब्वे को 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बढ़िया काम किया. ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा इस बार छा गए. उन्होंने 9 ओवर में 62 रन देकर 2 विकेट चटकाए. पिछले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. खैर जम्पा इन दो विकेट के साथ अपने करियर में इतिहास रच दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
एडम जम्पा का बड़ा कारनामा
एडम जम्पा ने अपने वनडे करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. जम्पा अब सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न से आगे निकल गए हैं. वॉर्न ने अपने करियर के 125वें वनडे में ये मुकाम हासिल किया था. जम्पा ने 123वें वनडे में अपने 200 विकेट पूरे किए. वॉर्न को पीछे कर अब जम्पा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नंबर-1 की पोजिशन पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा जम्पा अब ओवरऑल पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक और राशिद खान के बाद सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले तीसरे लेग स्पिनर बन गए हैं. मुश्ताक ने 104 मैचों में 200 विकेट लिए थे. उनके रिकॉर्ड को आजतक कोई तोड़ नहीं पाया है. वहीं राशिद खान ने 115वें मुकाबले में 200 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: वुमेंस एशियन गेम्स में भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच, जानें कब और कहां देखें LIVE
जम्पा का शानदार करियर
जम्पा का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है. बतौर लेग स्पिनर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है. वो अभी तक 123 वनडे में 201 विकेट ले चुके हैं. 118 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 153 विकेट हैं. IPL में भी 22 मैचों में उन्होंने 31 विकेट लिए हैं. वनडे में जम्पा की इकॉनमी 5.54 की रही है. वहीं टी20 में उन्होंने 7.36 इकॉनमी से गेंदबाजी की है. जम्पा पिछले 10 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त जीत
तीन वनडे मैचों की सीरीज में अब ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे हो गई है. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिा ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए. ट्रेविस हेड ने 112 रन बनाए. वहीं कूपर कोनली ने और कप्तान मिचेल मार्श ने 53 रनों का योगदान दिया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 272 रन पर ऑलआउट हो गई. जम्पा के अलावा जोश हेजलवुड, मैट रेनेशॉ और कूपर कोनली ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा नाथन एलिस और ओलिवर पीक ने 1-1 विकेट चटकाया.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines