नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एडम मिल्ने को पांच साल में पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। 31 साल के तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन में नेशनल टीम के लिए सीमित ओवरों के 16 मैच खेले थे। इस साल के अंत में उन्हें भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया जा सकता है। न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा- एडम ने असाधारण रूप से कड़ी मेहनत की है। वह हमेशा शीर्ष श्रेणी के गेंदबाज रहे हैं। हम हाल के घरेलू समर और पाकिस्तान के दौरे में उनके लगातार योगदान से प्रभावित हुए हैं। मिल्ने ने 45 वनडे में 50 और 42 टी-20 में 47 विकेट चटकाए हैं।
एजाज पटेल ने बनाई जगह
2023-24 सीजन के लिए बोर्ड द्वारा जारी की गई 20 सदस्यीय कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में एजाज पटेल ने भी जगह बनाई है। बाएं हाथ के स्पिनर टेस्ट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले साल सिर्फ दो टेस्ट खेले। जबकि व्हाइट-बॉल में कोई भी मैच नहीं खेला।
ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मार्टिन गुप्टिल बाहर
इसके अलावा लिस्ट से ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मार्टिन गुप्टिल बाहर हो गए हैं। सभी ने पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट कॉन्ट्रेक्ट से बाहर रहने का अनुरोध किया था ताकि वे दुनियाभर के फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नियमित रूप से शामिल हो सकें। NZC ने हालांकि कहा है कि बोल्ट ब्लैक कैप्स के लिए उपलब्ध होने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें कैजुअल एग्रीमेंट की पेशकश की गई है।
2023-24 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट:
फिन एलेन, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
3 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
4 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
6 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
7 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
9 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines