Avneet Kaur on Virat Kohli Like Controversy: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली के एक लाइक ने कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। उन्होंने अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर की एक फोटो लाइक कर दी थी, जो एक फैन पेज पर पोस्ट हुई थी। अब अवनीत कौर ने इस किस्से पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।
कोहली के लाइव विवाद पर अवनीत ने क्या कहा?
एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अवनीत कौर नजर आई थीं। इसी बीच उनसे पूछा गया कि बड़े-बड़े लोगों द्वारा ऑनलाइन इतनी प्रशंसा और प्यार मिलने पर उनका क्या कहना है। यह सवाल साफ तौर पर कोहली द्वारा उनकी तस्वीर लाइक किए जाने से जुड़ा था। अवनीत ने हंसते हुए सवाल का जवाब दिया और कहा, ‘मिलता रहे प्यार… और क्या ही कह सकती हूं।’
विराट कोहली ने दी थी सफाई
कुछ महीनों पहले अवनीत कौर के फैन पेज द्वारा पोस्ट की गई उनकी फोटो पर विराट कोहली का लाइक नजर आया था। यह लाइक काफी वायरल हुआ और इसपर बहुत सारे मीम्स बने। कोहली को काफी ट्रोल भी किया गया। विराट ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और बताया था कि इंस्टाग्राम की अल्गोरिथम ने गलती से उनका लाइक रजिस्टर कर लिया था। उन्होंने साफ तौर अवनीत की फोटो पर लाइक को इंस्टाग्राम का ग्लीच बता दिया। हालांकि, इसके बावजूद काफी समय तक कोहली को ट्रोल किया गया।
विराट कोहली की मैदान पर कब होगी वापसी?
विराट आखिरी बार मैदान पर आईपीएल 2025 के दौरान नजर आए थे, जहां फाइनल में RCB की जीत हुई थी। लग रहा था कि कोहली इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे। हालांकि, उन्होंने टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। वो पिछले साल ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय को भी अलविदा कह चुके थे। कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली सीरीज में कोहली का खेलना तय है। वैसे भी विराट की लगातार ट्रेनिंग सेशन से जुड़ी तस्वीरें सामने आ रही हैं। वो मैदान पर वापसी के लिए रेडी हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- DPL 2025: जिंदगी की जंग जीतने के बाद अब गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहा युवा बैटर, बल्ले से निकली एक और फिफ्टी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines