हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप में Team India का जीत के साथ आगाज, UAE को दी करारी शिकस्त, यश ढुल ने ठोका तूफानी शतक

विज्ञापन
ACC Men's Emerging Cup 2023

INDIA A vs UAE A: एशियन क्रिकेट काउंसिल पुरुष इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई ए को 8 विकेट से करारी मात दी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए कप्तान यश ढुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए तूफानी शतक ठोका। यश ने 84 गेंद पर 198 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 20 चौके और 1 तूफानी छक्का भी निकला।

टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता मैच

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में यूआई ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 175/9 का स्कोर ही बना पाई थी। टीम इंडियो को 50 ओवर में 176 रन बनाने थे। इस टारगेट को भारत ने 27वें ओवर में प्राप्त कर लिया और टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल कर ली है।

https://twitter.com/BCCI/status/1679811224362418178?s=20

विज्ञापन

पूरे मैच का हाल

टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की थी। भारत के लिए हर्षित राणा ने पहला विकेट पहले ही ओवर में चटका दिया था। उसके बाद यूएई के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अंश टंडन 5 और लवप्रीत सिंह 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि अर्यांश शर्मा ने 38 रनों का अहम योगदान दिया। टीम इंडिया ने 66 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौटा थी, लेकिन छठे विकेट के लिए कप्तान चिदम्बरम और मोहम्मद फराजुद्दीन के बीच 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी देखने को मिली।

https://twitter.com/BCCI/status/1679807091899498496?s=20

विज्ञापन

हर्षित राणा ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

यूएई के लिए चिदम्बरम ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि फराजुद्दीन ने 35 रनों का अहम योगदान दिया। टीम इंडिया की तरफ से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने साईं सुदर्शन और अभिषेक शर्मा के रूप में 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद कप्तान यश ढुल और निकिन जोस ने मोर्चा संभाला और 138 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर डाली। निकिन ने 53 गेंदों पर 41 रन बनाए जबक यश ढुल ने 84 गेंदों पर 108 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola