नई दिल्ली: जिस बल्लेबाज पर वेस्ट इंडीज टीम ने भरोसा जताकर वर्ल्ड कप खिलाया, वो ऑस्ट्रेलिया में भले ही फेल रहा हो लेकिन उसने अबू धाबी में हाहाकार मचा दिया है। हम बात कर रहे हैं वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज एविन लुइस की। बुधवार को अबू धाबी टी 10 लीग का धमाकेदार आगाज हुआ। पहला मैच बांग्ला टाइगर्स और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें बांग्ला टाइगर्स की ओर से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एविन लुइस ने ऐसी धमाकेदार पारी खेली कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए।
अभी पढ़ें – बांग्लादेश दौरे के लिए इंडिया A टीम का ऐलान, अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
22 गेंदों में कूटे 58 रन
लुइस ने महज 18 गेंदों में 7 छक्के-एक चौका ठोक 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से पचासा कूट डाला। ओपनिंग करने उतरे लुइस ने आते ही धमाकेदार बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले ओवर में एक चौका ठोका, इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में एक छक्का ठोक पांचवें में तीन धमाकेदार छक्के कूट डाले।
https://twitter.com/T10League/status/1595435329271791616
सातवें ओवर में लुइस ने वहाब रियाज को कूटा और दो छक्के ठोक डाले। आठवें में एक बार फिर लुइस ने हाहाकार मचाया और तीसरी गेंद पर छक्का ठोक महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर करारा चौका कूटा।
https://twitter.com/TenPakistan/status/1595434365206634496
आखिरकार तूफान मचा रहे लुइस को 9वें ओवर में रामपॉल ने शिकार बनाया। रवि रामपॉल की फुल टॉस गेंद पर लुइस बड़ा हिट लगाने के चक्कर में पोलार्ड के हाथों कैच पकड़े गए। लुइस ने अपनी पारी में 22 गेंदों में 2 चौके-7 छक्के ठोक 263 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट 58 रन कूटे। वहीं कॉलिन मुनरो ने 17 गेंदों में 30 रन बनाए।
https://twitter.com/T10League/status/1595434877947715586
वर्ल्ड कप में रहे थे फेल
उल्लेखनीय है कि एविन लुइस टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान फेल रहे थे। वह आयरलैंड के खिलाफ 13, जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 और स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। विंडीज की टीम आयरलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। ये पहली बार था जब दो बार की चैंपियन विंडीज सुपर 12 में भी जगह नहीं बना पाई।
https://twitter.com/T10League/status/1595436172402167808
हालांकि अब लुइस की धमाकेदार पारी ने विंडीज को खुश जरूर किया होगा। लुइस की धमाकेदार पारी की बदौलत बांग्ला टाइगर्स ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन जड़े।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines