दलीप ट्रॉफी 2026 में 23 से 26 अगस्त के बीच नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला गया था. नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वेस्ट जोन की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे थे और इस टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद थे. हालांकि इसके बावजूद जम्मू कश्मीर के आबिद मुश्ताक ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और 9 विकेट लेकर वेस्ट जोन के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया.
आबिद मुश्ताक ने मचाया तहलका
जम्मू कश्मीर से आने वाले आबिद मुश्ताक ने वेस्ट जोन के खिलाफ अपनी फिरकी गेंदबाजी से कमाल कर दिया और बड़े-बड़े बल्लेबाजों को उन्होंने पस्त कर दिया. पहली पारी में आबिद ने 5 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में इस गेंदबाज ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. पहली पारी में आबिद ने 25.4 ओवर गेंदबाजी की और 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 22 ओवर में 60 रन खर्च कर 4 विकेट अपनी झोली में डाले. आबिद ने पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ियों को आउट किया. उनकी फिरकी गेंदबाजी को ये खिलाड़ी समझ नहीं पाए. आबिद ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया होगा.
नॉर्थ जोन ने जीता मुकाबला
नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 66.5 ओवर में 251 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन अंशुल कंबोज ने बनाए उन्होंने 52 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी, जवाब में वेस्ट जोन 65.4 ओवर में 187 रनों पर सिमट गई. वेस्ट जोन की ओर से शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 94 गेंदों में 52 रनों की पारी खेल दी. तीसरी पारी में नॉर्थ जोन ने 51 ओवर में 222 रन बनाए. दूसरी पारी में नॉर्थ जोन के लिए आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 62 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन 57.3 ओवर में 234 रनों पर सिमट गई. इस तरह नॉर्थ जोन ने मुकाबला 52 रनों से जीत लिया.
कौन हैं आबिद मुश्ताक?
29 साल के आबिद का जन्म जनवरी 1997 को जम्मू कश्मीर के डोडा में हुआ था. साल 2019 में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जम्मू कश्मीर के लिए डेब्यू किया. उन्होंने अब तक 46 फर्स्ट क्लास मैच में 1506 रन बनाने के अलावा 143 विकेट झटक चुके हैं. इसके अलावा 41 A लिस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने 614 रन बनाने के अलावा 38 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 42 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 191 रन बनाने के अलावा 39 विकेट दर्ज किए हैं.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines