हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोककर अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, न्यूजीलैंड को अकेले पिलाया पानी

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में धमाल मचा दिया. उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर विरोधी टीम के होश उड़ा दिए. इसके अलावा रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को दमदार शुरुआत दिलाई. पिछले मैच में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद अभिषेक ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में अर्धशतक ठोककर भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया है.

अभिषेक शर्मा ने जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

भारत के लिए टी-20 में अभिषेक शर्मा ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया है. पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में भारत के लिए अर्धशतक बनाया था. इसके अलावा, रोहित शर्मा भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ एक टी-20 सीरीज में 10 छक्के लगाए थे. लेकिन अब अभिषेक उनको पछाड़कर सबसे आगे निकल गए हैं. अभिषेक शर्मा ने अब 13 छक्के लगा दिए हैं.

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 20 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 7 चौके के अलावा 20 छक्के अपने नाम कर लिए. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 153/9 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 10 ओवर में 155/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अभिषेक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने भी 6 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली ‘वॉर्निंग’, इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!

फुल मेंबर देश के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी

क्रमबल्लेबाज़गेंदेंविपक्षी टीमस्थानसाल
1️⃣युवराज सिंह12 गेंदइंग्लैंडडरबन2007
2️⃣जान फ्राइलिंक13 गेंदजिम्बाब्वेबुलावायो2025
3️⃣कॉलिन मुनरो14 गेंदश्रीलंकाऑकलैंड2016
4️⃣अभिषेक शर्मा*14 गेंदन्यूजीलैंडगुवाहाटी2026
5️⃣क्विंटन डी कॉक15 गेंदवेस्टइंडीजसेंचुरियन2023

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola