Abhishek Sharma Makes World Record: अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में इस समय धमाल मचा रहे हैं और उन्होंने एशिया कप 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की. अब ICC की नई टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग सामने आई है और अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान को पीछे छोड़ दिया और टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने 931 अंक दर्ज किए, जो अभी तक सबसे ज्यादा है. भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC टी20 रैंकिंग हासिल करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव से आगे निकल चुके हैं.
अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद से अभिषेक शर्मा लगातार तबाही मचा रहे हैं. वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज थे. अब उन्होंने करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल कर ली है. उन्होंने एशिया कप के बीच 931 अंक हासिल किए और डेविड मलान के 919 रेटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 में शानदार पारी खेलने के बाद वो 931 अंक तक पहुंचने में सफल हुए. एशिया कप फाइनल के बाद वो 926 रेटिंग में आ गए लेकिन अभी भी वो मलान से काफी आगे हैं.
ICC T20I रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग
| रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
| 1 | अभिषेक शर्मा | भारत | 931 |
| 2 | डेविड मलान | इंग्लैंड | 919 |
| 3 | सूर्यकुमार यादव | भारत | 912 |
| 4 | विराट कोहली | भारत | 909 |
अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में मचाई थी तबाही
अभिषेक शर्मा के लिए एशिया कप 2025 काफी शानदार रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले और 314 रन बनाए. उन्होंने 44.86 के एवरेज से बल्लेबाजी की और इसी बीच उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 32 चौके और 19 छक्के लगाए. शर्मा ने टूर्नामेंट में लगातार टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. फाइनल में भले ही अभिषेक का बल्ला नहीं चला लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें:- 700+ विकेट, करीब 15 हजार रन… अपने देश के लिए कभी नहीं खेल पाएगा ये दिग्गज, खुलेआम मिली चेतावनी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
34 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines