हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup सेमीफाइनल मैच से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक-ईशान, लिया बप्पा का आशीर्वाद

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला मुंबई में खेलना है. इस मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. तीनों ने शानदार ढंग से बप्पा का आशीर्वाद लिया. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया इस बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत इतिहास रचने की कोशिश कर रही है. टीम इंडिया का अगला टारगेट सेमीफाइनल के मैच में इंग्लैंड को हराना होगा. दोनों टीमों का आमना-सामना 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन के साथ उपकप्तान अक्षर पटेल भी नजर आ रहे हैं.

अभिषेक शर्मा को है फॉर्म की तलाश

अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अभी भी अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में महज 80 रन ही बनाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था लेकिन वेस्टइंडीज के सामने वो एक बार फिर से फुस्स साबित हुए थे. ऐसे में उन्होंने मुंबई में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए अपनी फॉर्म की वापसी की कामना जरूर की होगी. इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और वो टीम के खिलाफ एक शतक भी जड़ चुके हैं. ऐसे में सेमीफाइनल के मैच में उनका बल्ला गरजता हुआ दिख सकता है. 

वानखेड़े में खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल

भारत और इंग्लैंड के बीच का दूसरा सेमीफाइनल का मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा. बल्लेबाजों के लिए ये मैदान बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है. अब तक खेले गए 16 मैचों में से भारतीय टीम ने 10 जीते हैं तो वहीं इंग्लिश टीम महज 6 बार ही जीत हासिल कर पाई है. वानखेड़े में अब तक 2 मैच हुए हैं जिसमें टक्कर बराबरी की रही है. एक बार भारत जीता है तो एक बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ऐतिहासिक पारी के बाद संजू सैमसन को मिला ICC से बड़ा इनाम, रैंकिंग में लगाई 25 पायदान की छलांग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola