Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के लिए यह साल बेमिसाल रहा है. टी-20 फॉर्मेट में अभिषेक एक के बाद एक धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी बाएं हाथ का बैटर खूब तबाही मचा रहा है. बंगाल के खिलाफ 148 और बड़ौदा के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाने के बाद सर्विसेज के गेंदबाजी अटैक से भी अभिषेक ने जी भरकर खिलवाड़ किया है.
34 गेंदों की अपनी पारी में अभिषेक ने 182 के स्ट्राइक रेट से धमाल मचाया. उन्होंने अपनी आतिशी पारी के दौरान 8 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए. अभिषेक ने दूसरा सिक्स लगाने के साथ ही वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है.
अभिषेक ने मचाया कोहराम
सर्विसेज के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को प्रभसिमरन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 57 गेंदों में 106 रन जोड़े. प्रभसिमरन 50 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, अभिषेक ने अपनी तूफानी बैटिंग जारी रखी और 34 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन सिक्स जमाए. अभिषेक ने आउट होने से पहले बल्ले से जमकर तबाही मचाई और विपक्षी टीम के बॉलर्स को खूब धुनाई की.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: वाइजैग में तूफानी शतक से क्विंटन डिकॉक ने मचाया कोहराम, डिविलियर्स-गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड चकनाचूर
अभिषेक ने किया बड़ा कारनामा
दरअसल, अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में छक्कों का शतक पूरा कर लिया है. सर्विसेज के खिलाफ दूसरा शतक लगाने के साथ ही उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. अभिषेक यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने इस साल अब तक खेली 36 पारियों में कुल 101 सिक्स लगाए हैं.
एक साल में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2024 में कुल 170 सिक्स जमाए थे. अभिषेक अपनी इसी फॉर्म को 9 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
36 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
3 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
5 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines