Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत हासिल की. भारत ने पांच मैचों की सीरीज में अब 2-1 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया के जीत के हीरो इस बार अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने 30 गेंदों में 69 रनों की जबरदस्त पारी खेली. अपनी इस खास इनिंग में उन्होंने पांच सिक्स लगाए. पहले दो मैचों में अभिषेक फ्लॉप रहे थे. अब वो लय में वापस आ गए हैं. खैर चौथे टी20 में अभिषेक नए सिक्सर किंग बन सकते हैं. वो सूर्यकुमार यादव के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि
2026 अभी तक अभिषेक शर्मा के लिए शानदार रहा है. टीम इंडिया के लिए वो कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं. नॉकआउट मैचों में भी उनका प्रदर्शन गजब का रहा है. विंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में एक सिक्स लगाते ही वो इतिहास रच देंगे. दरअसल टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है. 2022 में वो खतरनाक फॉर्म में थे. इस साल उन्होंने 68 सिक्स जड़े थे. पिछले चार सालों में उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया. अगले मैच में अभिषेक उनसे आगे निकल सकते हैं. वो 68 सिक्स के साथ सूर्या की बराबरी पर हैं. हर कोई उनसे अगले मैच में ही बड़ा कारनामा करने की उम्मीद कर रहा है.
ये भी पढ़ें: प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ खास करिश्मा
अभिषेक शर्मा की गजब की बल्लेबाजी
लखनऊ और रांची में हुए टी20 मैच में अभिषेक शर्मा रन नहीं बना पाए थे. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग उठ रही थी. हालांकि तीसरे टी20 में अभिषेक ने अपना जलवा दिखाया. उन्होंने 69 रनों की पारी में 6 चौके और 5 सिक्स लगाए. 230.00 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की. उनकी पारी की बदौलत ही भारत ने 20 ओवर में 223 रनों का स्कोर बनाया. वहीं विंडीज के टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई. भारत ने मुकाबला 14 रनों से जीता.
चौथा टी20 मैच कब होगा?
भारत और विंडीज के बीच टी20 सीरीज अब रोमांचक हो गई है. अगले मैच में विंडीज वापसी की पूरी कोशिश करेगा. दोनों टीमों के बीच चौथा T20I मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. इनकी टक्कर हैदराबाद के उप्पल में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी. मुकाबला हमेशा की तरह शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक, न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाया शानदार फॉर्म
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
55 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines