Abhishek Sharma and Axar Patel Visited Marundeeswarar Temple: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 26 फरवरी को सुपर-8 का मुकाबला होना है. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मैच है, ऐसे में टीम इंडिया भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इस अहम मुकाबले से पहले ‘मेन इन ब्लू’ के 2 स्टार प्लेयर्स भगवान की शरण में नजर आए.
अभिषेक-अक्षर ने लिया भगवान का आशीर्वाद
टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा और वाइस कैप्टन अक्षर पटेल ने 26 फरवरी की भोर में चेन्नई के पास थिरुवनमियुर के प्रसिद्ध मरुंदीश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इन दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
टीम इंडिया का मंदिर दर्शन
टीम इंडिया के प्लेयर्स और कोच अक्सर इंटरनेशनल मैच से पहले मंदिर के दर्शन करते रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सीरीज के दौरान जब इंदौर में मैच होने वाला था, तब विराट कोहली और कुलदीप यादव ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में माथा टेका था. इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन किए थे. खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी धार्मिक हैं, उन्होंने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ कई बार तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया है.
भारत के लिए मैच जीतना जरूरी
चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का मस्ट विन मैट है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के कारण ‘मेन इन ब्लू’ को तगड़ा झटका लगा है. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात की भी दुआ करेंगे कि गुरुवार को वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से हार जाए, ताकि भारत के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हो सके.
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines