हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक

Abhishek Porel: अभिषेक पोरेल ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने अपने पहले ही मैच में दिल्ली के खिलाफ शतक बनाया. इसके बाद वह भावुक हो गए. अभिषेक को हाल ही में जेल हुई थी. लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
अभिषेक पोरेल/ Image Source: ANI

Abhishek Porel: रणजी ट्रॉफी का आगाज 11 अक्टूबर से हो चुका है. बंगाल और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में बंगाल ने अब तक दिल्ली में दबाव बनाया हुआ है. बंगाल की ओर से पहले मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की, बाद में बैटिंग करने के लिए उतरी बंगाल की टीम की ओर से अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमा दिया. पोरेल को हाल ही में जेल हुई थी. ऐसे में उन्होंने अब वापसी कर तहलका मचा दिया है.

अभिषेक पोरेल ने मचाया तहलका

अभिषेक पोरेल पर यौन उत्पीड़न और और आपराधिक धमकी के एक मामले में जेल हुई थी. उन्हें 36 दिन जेल की सलाखों के पीछे रखा गया था. ऐसे में बंगाल की टीम में उनकी वापसी हुई और उन्होंने पहले ही मैच में शतक जमा दिया. इसके बाद पोरेल रोने लगे. 24 साल के पोरेल ने बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया. पोरेल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद हैं. उन्होंने अब तक 161 गेंदों में 114 रन बना दिए हैं. इसके अलावा पोरेल के बल्ले से अब तक 13 चौके और 1 छक्का निकला है.

बंगाल ने बनाई 64 रनों की बढ़त

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 77.3 ओवर में 240 रन बना दिए हैं. दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋतिक शौकीन ने लिए. उन्होंने 98 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा आयुष दोसेजा ने 92 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

बंगाल के लिए इस मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. शमी ने बंगाल के लिए 17.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने सबसे ज्यादा ओवर करते हुए सबसे किफायती गेंदबाजी की. शमी ने 9 मेंडन ओवर के अलावा 1.71 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए. उन्होंने अपनी वापसी का दावा भी टीम इंडिया के लिए ठोका है. शमी को जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है.

अभिषेक पोरेल का शानदार करियर

अभिषेक पोरेल ने अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच में 31.28 की औसत के साथ 1408 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 23 लिस्ट A मैच में इस खिलाड़ी ने 43.84 की औसत के साथ 833 रन बनाए हैं. वहीं, 61 टी-20 मैच में पोरेल ने 1590 रनों को अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था. इस सीजन खेले गए 4 मैच में उन्होंने 108 रन बनाए थे. इसके अलावा आईपीएल 2025 में उन्होंने खेले गए 13 मैच की 13 पारियों में 301 रन बनाए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola