अपनी किस तस्वीर को देखकर 'शर्मसार' हुए रोहित शर्मा? करीबी ने बताई हिटमैन की 'इमोशनल' स्टोरी

What Motivated Rohit Sharma Weight Loss: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित ने पिछले कुछ महीनों में काफी वजन कम किया है और फैंस ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की है. अब इस बात का खुलासा हो गया है कि रोहित शर्मा को किस चीज ने अपना वजन कम करने के लिए मोटिवेट किया. उनके करीबी दोस्त अभिषेक नायर ने इस बात का खुलासा किया.

What Motivated Rohit Sharma Weight Loss

रोहित शर्मा के वेट लॉस को लेकर खुलासा

Rohit Sharma Weight Loss Journey: रोहित शर्मा ने पिछले कुछ महीनों में काफी बदलाव किया है. वो पहले के मुकाबले पतले हो गए हैं और सोशल मीडिया पर हर कोई रोहित के इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहा है. देखकर लग रहा है कि रोहित 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए प्रेरित हैं और खुद को फिट रखना चाहते हैं. रोहित के वेट लॉस के पीछे की कहानी के बारे में अब उनके करीबी अभिषेक नायर ने बताया है. उन्होंने कहा कि कैसे अपनी ही एक तस्वीर देखकर रोहित शर्मा ने वजन कम करने का फैसला किया. अभिषेक ने इसके पीछे की इमोशनल स्टोरी बताई.

विज्ञापन

अपनी किस तस्वीर को देखकर ‘शर्मसार’ हुए रोहित?

अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रोहित शर्मा के वजन कम करने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर रोहित की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जहां उनका पेट निकला हुआ था. इसी को देखकर अभिषेक और रोहित को महसूस हुआ कि बदलाव करने की जरूरत है. दोनों ने साथ में मेहनत की और उनके वर्कआउट की कुछ फोटो भी सामने आई थी. उन्होंने रोहित के वेट लॉस की इमोशनल स्टोरी सुनाते हुए कहा, ‘ऐसी काफी चर्चा थी कि रोहित शर्मा ने वजन बढ़ाया और एयरपोर्ट के बाहर की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी. इसी वजह से ये सबकुछ बदलने और पहले के मुकाबले स्वस्थ, तेज और फिट होने का समय था.’

विज्ञापन

नायर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने ध्यान दिया कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 12 हफ्ते हैं. इसी वजह से कुछ अलग करने का मन था. हमारे पास समय था और चीजों को स्थिर रखने की नहीं, बल्कि ग्रोथ दिखाने की बारी थी. शरीर, मूवमेंट और जिस तरह से वो खुद को आइने में देखते हैं, उसमें बदलाव करने की जरूरत थी, ताकि वो खुद को बल्ले से भी फिट और तेज महसूस कर सके.’

विज्ञापन

रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी करीब

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. 19 अक्टूबर 2025 से उनके बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला शुरू होगी. रोहित शर्मा इसके पहले काफी अभ्यास कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले वो मुंबई में नेट प्रैक्टिस कर रहे थे और अब ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रोहित लगातार बल्ले से मेहनत कर रहे हैं. 7-8 महीनों बाद वो टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं और वो जरूर अपनी वापसी को यादगार बनाना चाहते होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ