Abhimanyu Easwaran: करुण नायर के लगातार फ्लॉप के बाद चौथे टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया। हर कोई उम्मीद कर रहा था कि करुण अगर बेंच पर बैठेंगे, तो अभिमन्यु ईश्वरन का सालों से चला आ रहा टेस्ट डेब्यू का इंतजार खत्म हो जाएगा। मगर कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर तो कुछ और ही तय करके बैठे थे। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर साई सुदर्शन को फिर से मौका दे दिया गया और अभिमन्यु बेंच पर ही बैठे रह गए। अभिमन्यु साल 2021-22 से भारत की टेस्ट टीम के साथ हैं, पर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने का उनका सपना अब तक साकार नहीं हो सका है।
15 खिलाड़ी कर चुके हैं डेब्यू
अभिमन्यु ईश्वरन पिछले लगभग 4 साल से स्क्वॉड में आते हैं और पानी पिलाकर घर लौट जाते हैं। ड्रेसिंग रूम में अभिमन्यु ने समय तो बहुत बिता लिया है, लेकिन टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का सपना महज सपना ही बना हुआ है। अभिमन्यु के भारतीय टीम में आने के बाद से 15 खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, जिसमें सूर्यकुमार, रजत पाटीदार, ईशान किशन जैसे युवा बल्लेबाज भी शामिल हैं। मगर अभिमन्यु लगातार घरेलू क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने के बावजूद सिर्फ बेंच पर आराम ही करते रह जाते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभिमन्यु के नाम 27 शतक दर्ज हैं और 7,841 रन भी वह बना चुके हैं। 31 फिफ्टी भी उनके बल्ले से निकली है।
सिर्फ घरेलू क्रिकेट के महत्व पर होती है बात
घरेलू क्रिकेट को लेकर कुछ समय पहले बड़ी बहस छिड़ी थी। हर किसी ने इस डोमेस्टिक क्रिकेट को महत्व देने की बात कही थी। खुद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कहते हैं कि घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौके के हकदार हैं। मगर सच्चाई तो कुछ और ही है। कोच साहब ड्रेसिंग रूम में बैठकर अभिमन्यु के साथ ही इंसाफ नहीं कर पा रहे हैं। 8 हजार के करीब रन और 27 शतक होने के बावजूद अगर कोई बल्लेबाज सिर्फ चार साल से बेंच पर ही बैठा रह जाए, तो घरेलू क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखाने का क्या फायदा।
अभिमन्यु या सुदर्शन कौन बेहतर?
अभिमन्यु ईश्वरन के आंकड़े तो आपने देख लिए अब जरा साई सुदर्शन के घरेलू रिकॉर्ड से भी आपको अवगत करा देते हैं। अभिमन्यु के ऊपर सुदर्शन को ही तरजीह दी गई है। सुदर्शन ने अभी तक कुल 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36 की औसत से खेलते हुए 1987 रन बनाए हैं। वहीं, अभिमन्यु का बैटिंग औसत 103 मैच खेलने के बावजूद 54 का है। 51 पारियों में सुदर्शन सिर्फ 7 शतक और 5 अर्धशतक ही लगा सके हैं। अनुभव से लेकर बैटिंग रिकॉर्ड तक में अभिमन्यु सुदर्शन से कहीं ज्यादा आगे हैं। सुदर्शन सिर्फ इसलिए लाइमलाइट में आ गए, क्योंकि आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन जोरदार रहा था।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines