ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति नाजुक है। ग्रीन टीम को अपने छह मुकाबलों में महज दो जीत एवं चार हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद पाकिस्तान अंकतालिका में चार अंकों (-0.387) के साथ छठवें स्थान पर काबिज है। लोग लगातार टीम के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। यही नहीं कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुझाव दे रहे हैं कि उनकी जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जाए। पीसीबी के भी कुछ यही रुख नजर आ रहे हैं।
इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने भी अपना विचार साझा किया है। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जियो न्यूज के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, ‘कप्तानी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं। लिस्ट में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से लेकर मोहम्मद रिजवान और शान मसूद तक का नाम शामिल है।’
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में छोड़ा पीछे
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘टीम के कप्तान को केवल एक अच्छा क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि अच्छा इंसान भी होना चाहिए। इस तीनों खिलाड़ियों में यह गुण है। आप उन्हें देख सकते हैं।’
बाबर आजम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें बाबर आजम के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 267 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 297 पारियों में 12873 रन निकले हैं। बाबर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 शतक और 87 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 min agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines