Abdul Razzaq Apologizes to Aishwarya Rai: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर दिए गए बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है। रज्जाक को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी उनके विरोध में उतर गए हैं। हालांकि अपने बयान पर बुरी तरह फंसने के बाद रज्जाक ने मंगलवार शाम माफी मांग ली।
रज्जाक ने समा टीवी पर कहा, ”कल हम क्रिकेट कोचिंग और इरादों के बारे में बात कर रहे थे। मेरी जुबान फिसल गई और मैंने गलती से ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे माफी मांगता हूं। मेरा इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था।”
अब्दुल रज्जाक ने क्या कहा था?
हाल ही कराची में आयोजित एक कार्यक्रम में अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय पर विवादित टिप्पणी की। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के लिए पीसीबी को दोषी ठहराते हुए उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लेकर तंज किया। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से कभी नेक और गुणवान बच्चा पैदा नहीं होगा। पीसीबी की भी हालत ऐसी ही है। इसलिए पहले आपको अपनी नीयत ठीक करनी होगी।
शाहिद अफरीदी और उमर गुल भी थे साथ
खास बात यह है कि जब रज्जाक ने ये बयान दिया तो उनके बगल में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उमर गुल भी बैठे थे, हालांकि उन्होंने उन्हें टोकने के बजाय तालियां बजाईं और हंसने लगे। शाहिद ने बयान पर बवाल मचने के बाद कहा था कि मेरा ध्यान उस तरफ नहीं था। मैंने बाद में वो बयान सुना। अब मैं रज्जाक को माफी मांगने के लिए कहूंगा।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
29 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines