Abbas Afridi Hong Kong Sixes: 12 गेंदों में नाबाद 55 रन. 458 का स्ट्राइक. चौके से ज्यादा बल्ले से निकले छक्के. एक ओवर में कूट डाले 38 रन. हांगकांग सिक्सेस 2025 में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने बल्ले से जमकर कोहराम मचा डाला है. अफरीदी ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया.
अफरीदी ने अपनी इस इनिंग में सिर्फ एक चौका लगाया, जबकि उनके बल्ले से 8 गगनचुंबी सिक्स निकले. कप्तान की धांसू बल्लेबाजी के बूते पाकिस्तान ने कुवैत को एकतरफा अंदाज में 4 विकेट से हरा डाला. अफरीदी के अलावा शाहिद अजीज ने टीम की ओर से 5 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली.
अब्बास अफरीदी ने मचाया तहलका
कुवैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 123 रन लगाए. 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मुहम्मद शहजाद 8 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि अब्दुल समद पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान अब्बास अफरीदी. अब्बास ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और कुवैत के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया.
उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए महज 12 गेंदों में 55 रन कूट डाले. अफरीदी के आगे कुवैत के हर गेंदबाज पानी मांगता हुआ नजर आया. अब्बास को दूसरे छोर से शाहिद अजीज का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर टीम को आसान जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के तुरंत बाद महिला खिलाड़ी का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व टीम मैनेजर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
एक ओवर में जड़े 6 सिक्स
अब्बास अफरीदी ने पारी के पांचवें ओवर में यासिन पटेल के खिलाफ अपनी विस्फोटक बैटिंग से तहलका मचा डाला. अफरीदी ने इस ओवर की हर गेंद पर सिक्स जमाया. पहली बॉल को अब्बास ने सामने की तरफ बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा, तो दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन के लिए पहुंचाया.
ओवर की तीसरी बॉल को अफरीदी ने डिप मिडविकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेजा, जबकि चौथी बॉल का भी यही हश्र हुआ. पांचवीं गेंद को अब्बास ने लॉन्ग ऑन की तरफ छह रनों के लिए पहुंचाया. छठी गेंद यासिन पटेल ने नो बॉल डाली, जिसको अब्बास ने फिर हवाई यात्रा पर भेजा. इस तरह से पाकिस्तान के कप्तान ने इस ओवर में 38 रन ठोके.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines