Asia Cup के ट्रॉफी विवाद पर आया एबी डिविलियर्स का पहला रिएक्शन, टीम इंडिया की जमकर कर डाली तारीफ

Ab Devilliers on Asia Cup Trophy

Ab Devilliers on Asia Cup Trophy

Asia Cup Trophy Ab Devilliers: एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, जबकि बीसीसीआई ने भी अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. इस पूरे विवाद को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का पहला रिएक्शन सामने आया है. एबी का कहना है कि क्रिकेट और राजनीति को एक-दूसरे से दूर रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि फाइनल मैच के बाद वो ट्रॉफी को लेकर हुआ ड्रामा काफी निराश करने वाला था.

विज्ञापन

ट्रॉफी विवाद पर बोले डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “टीम इंडिया शायद ट्रॉफी देने वाले से खुश नहीं थी. मेरे हिसाब से यह सबकुछ स्पोर्ट्स में नहीं होना चाहिए. राजनीति को एक तरफ रखना चाहिए. खेल एक चीज है और इसमें मिली कामयाबी का लुत्फ उठाना चाहिए. यह सबकुछ देखकर थोड़ा बुरा लगा”.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच भविष्य में जल्द चीजें ठीक हो जाएंगी. इन सबकी वजह से खेल, प्लेययर्स, क्रिकेटर्स काफी मुश्किल पोजीशन में आ जाते हैं. इसी कारण मुझे इन सभी चीजों को देखकर नफरत होती है. वो सबकुछ काफी अजीब था.”

विज्ञापन

टीम इंडिया की तारीफ

हालांकि, मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया के धांसू प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “यह सबकुछ छोड़कर क्रिकेट पर फोकस करते हैं. भारतीय टीम काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है. टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के पास काफी अच्छे टैलेंट मौजूद हैं, जो बड़े पलों पर अच्छा खेल दिखा रहे हैं.”

एबी ने तिलक वर्मा की फाइनल में खेली गई 69 रनों की नाबाद पारी की भी खूब प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “इस तरह के प्लेयर्स को ऐसा खेलते देखना ही मुझे बेहद पसंद आता है. ऐसे बल्लेबाज सिचुएशन और कंडिशंस के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं.” भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए एशिया कप के खिताब पर 9वीं बार कब्जा जमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ