AB De Villiers: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट बताई थी। जिसमें उन्होंने अपने दोस्त भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली को शामिल नहीं किया है। किंग कोहली एबी की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि एबी ने एक भारतीय दिग्गज को इसमें जगह दी है। सबसे हैरानी वाली बात ये हैं कि फिक्सिंग के आरोप में फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी एबी ने अपने इस लिस्ट में जगह दी है। दक्षिण अफ्रीका से एक दिग्गज भी लिस्ट में शामिल है।
ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर जताया है भरोसा
बियर्ड बिफोर क्रिकेट पॉडकास्ट पर टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बताया है। दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और पाकिस्तान को मोहम्मद आसिफ को एबी ने टॉप 5 में जगह दी है। इंग्लिश सुपरस्टार के बारे में बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, ‘मैंने अपने करियर में उनके जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज नहीं खेला है। मेरे लिए एंड्रयू फ्लिंटॉफ नंबर 2 रहेंगे। फ्लिंटॉफ निश्चित रूप से मैच विनर थे। मुझे याद है एजबेस्टन में कैलिस को गेंदबाजी कर रहे थे. क्या शानदार यॉर्कर उन्होंने फेंकी थी. अविश्वसनीय! शायद मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन यॉर्कर मैंने देखा था.’
ऑस्ट्रेलिया और भारत के दिग्गज को भी लिस्ट में दी जगह
महान स्पिनर शेन वॉर्न और दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बारे में बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, ‘मुझे उनके खिलाफ खेलना बहुत पसंद था, मुझे नहीं लगता कि वॉर्नी मेरे सामने आए सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ थे, बल्कि वो तो पूरे पैकेज थे। जिस तरह से उन्होंने मेरी तरफ देखा करते थे, जिस तरह से वो अपने बाल को संवारते थे। जिस तरह से उनकी गेंद घूमती थी, सच कहूं तो वो बिलकुल कविता की जैसी थी. एक तरह से कवि की कविता। मैं कहूंगा, जिस तरह से सचिन को बल्लेबाजी के लिए बाहर जाते हुए देखा है, वह एक ठहराव जैसा था, मानो वाह, वो बहुत बड़े हैं, सचिन सबसे बड़े क्रिकेटर हैं और हां मैं विराट कोहली को कैसे भूल सकता हूं।’
ये भी पढ़ें: ICC Women World Cup 2025 से पहले भारतीय टीम को पूर्व कोच की चेतावनी, टूर्नामेंट से पहले किया बड़ा खुलासा!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
51 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines