---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया और गंभीर के फैसलों पर एबी डिविलियर्स ने खड़े किए सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार पर साधा निशाना

AB De Villiers slams team India: टीम इंडिया के बीते कुछ हफ्ते क्रिकेट में काफी खराब रहे हैं. टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

---विज्ञापन---

AB De Villiers slams team India: टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. टीम को पहले आयरलैंड के दौरे पर हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर भी टीम को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप मिला. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं. साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इसको लेकर भारतीय खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. गंभीर के फैसलों से लेकर आईपीएल से इंटरनेशनल टीम में आए खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा है, आइए आपको भी बताते हैं. 

डिविलियर्स ने टीम इंडिया पर खड़े किए सवाल

दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया को लेकर बात करते हुए कहां, “टीम इंडिया और गौतम गंभीर के सामने कई बड़ी चुनौतियां होने वाली हैं. टीम किस तरह से आगे बढ़ती है इसकी जिम्मेदारी गंभीर के ऊपर होगी और मुझे पूरा यकीन है कि वो कर सकते हैं. ये हार टीम इंडिया के लिए एक वेक अप कॉल हो सकती है. आईपीएल में लगातार रनों का अंबार लगा रहे खिलाड़ियों के लिए अब जमीन पर वापस लौटने का समय आ गया है और इंटरनेशनल क्रिकेट में अंतर समझने की जरूरत होगी. आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा अंतर है. आईपीएल में किसी एक गेंदबाज के सामने आसानी से रन बन जाते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इसकी कोई गुंजाइश नहीं होती.”

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लगातार बदलाव

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच हुई टी20 सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लगातार बदलाव देखने को मिले थे. टीम पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने के लिए उतरी थी. संजू सैमसन को हटाकर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका दिए जाने पर भी जमकर बवाल मचा था. डिविलियर्स ने इसको लेकर कहा, टीम इंडिया को 4-0 से हारते हुए देखना काफी मुश्किल था. जब टीम युवा होती है तो ऐसे में नेतृत्व की भूमिका काफी अहम हो जाती है. टीम के चयन में भारत को संयम दिखाना होगा. आप रातों-रात नया बुमराह, रोहित या कोहली नहीं ला सकते, इसके लिए समय लगता है. मुझे ऐसा लगा कि टीम इंडिया के पास कोई खास गेम प्लान नहीं था.

ये भी पढ़िए- 13 छक्के, 5 चौके, 321 का स्ट्राइक रेट… निकोलस पूरन ने महज इतनी गेंदों में ठोका शतक, उड़ाए गेंदबाजों के होश

---विज्ञापन---

First published on: Jul 16, 2026 01:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola