हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, एबी डिविलियर्स ने दिखाया अपना 360 डिग्री अवतार

AB de Villiers: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में एबी डिविलियर्स ने अपनी तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को चारों खाने चित कर दिया. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन
एबी डिविलियर्स/ Image Source: Screengrab/ Fancode

AB de Villiers: यूएई में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स खेली जा रही है. 9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की कप्तानी संभाल रहे एबी डिविलियर्स ने तूफानी शतकीय पारी खेली और तहलका मचा दिया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान चौके और छक्कों की बरसात की. डिविलियर्स नाबाद पवेलियन लौटे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे.

एबी डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी

एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. उन्होंने 40 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 11 छक्के अपने नाम किए. एबी डिविलियर्स ने 277.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया. वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इससे पहले खेले गए मैच में तूफानी पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया का कोई भी खिलाड़ी उन्हें आउट नहीं कर सका.

ये भी पढ़ें: चोट की मार झेल रही भारतीय टीम, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, BCCI CoE रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन डी आर्सी शॉर्ट ने बनाए थे. उन्होंने 25 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने 37 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली थी. वहीं, जो बर्न्स ने 25 गेंदों में 38 रन बनाए थे.

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 15.4 ओवर में 210 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अफ्रीका की ओर से डिविलियर्स के अलावा रिचर्ड लेवी ने 29 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर हैं एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स पूरी दुनिया में 360 डिग्री के नाम से मशहूर हैं. वह मैदान के चारों ओर छक्के लगाने के लिए माहिर थे. उन्होंने 114 टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के लिए 50.66 की औसत के साथ 8765 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 22 शतक और 46 अर्धशतक जमाए. इसके अलावा 228 वनडे मैच में उन्होंने 53.35 की औसत के साथ 9577 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 53 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा 78 टी-20 मैच में उन्होंने अपने देश के लिए 1672 रन बनाए हैं. उन्होंने टी-20 में 10 अर्धशतक भी बनाए हैं. एबी डिविलियर्स संन्यास के बाद कभी-कभी कमेंट्री करते हुए भी दिखाई देते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola