दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं जो उन्हें महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करता है। दिग्गज बल्लेबाज ने जब क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी तब उनके फैसले को जानकर हर कोई हैरान हो गया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी जल्दी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इसपर काफी सवाल भी उठे थे।
हालांकि, अब जाकर पूर्व क्रिकेटर ने उसपर से पर्दा उठाया है कि आखिर क्यों उन्होंने इतना जल्दी क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी। 39 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने करियर के अपने आखिरी दो साल दाईं आंख में लगी चोट के साथ शिरकत की थी। डिविलियर्स के इस बयान के बाद हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के खिलाड़ी का जलवा, अकेले अपनी टीम को दिलाया जीत, प्रदर्शन देख फ्रेंचाइजी हो जाएगी खुश
डिविलियर्स ने हाल ही में विजडन पर हुए खास बातचीत के दौरान बताया कि एक हादसे में उनकी दाईं आंख का रेटिना क्षतिग्रस्त हो गया था। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘मेरे नौजवान बेटे ने गलती से अपनी एड़ी मेरे आंख पर मार दी थी। जिसके बाद से मेरे दाहिने आंख की रोशनी कम होने लगी थी। जब मैंने अपने आंख की सर्जरी कराई तो डॉक्टर ने मुझसे पूछा कि आप इस तरह क्रिकेट कैसे खेल लेते हैं?’
उन्होंने आगे कहा, ‘चोट लगने के बाद से मेरी दाईं आंख की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगी थी, लेकिन मेरी बाईं आंख ने मेरा भरपूर साथ दिया जिसके बदौलत मैं आखिरी दो वर्षों में अच्छी तरह से खेल सका।’
एबी डिविलियर्स का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें डिविलियर्स के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अफ्रीका के लिए कुल 420 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 484 पारियों में 20014 रन निकले हैं। डिविलियर्स के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 47 शतक, एक दोहरा शतक और 109 अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों के 14 पारियों में नौ सफलता प्राप्त की है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines