Ab De Villiers Reveals Virat Kohli Good News Funny Memes Viral: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली इन दिनों पर्सनल कारणों की वजह से टीम इंडिया से दूर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से नाम भी वापस लिया था। इसके कारण पर लगातार अटकलें लग रही हैं। वहीं बीसीसीआई व खुद विराट कोहली ने इस पर प्राइवेसी बरकरार रखने की बात कही थी। पर शनिवार को साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली से जुड़ी बड़ी जानकारी एक लाइव सेशन में दी और उनके दूसरी बार पिता बनने का खुलासा कर दिया। इस पर अब सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक भी बन रहा है।
डिविलियर्स ने बजाया ढोल
दरअसल कहा यह जा रहा है कि जिस जानकारी को लगातार बीसीसीआई ने छुपाया, कोहली ने और उनके दोस्तों ने छुपाया, अनुष्का ने छुपाया, उसको एबी डिविलियर्स ने पूरी दुनिया के सामने ला दिया। एक यूट्यूब लाइव में फैन ने जब एबीडी से विराट के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ हैं। जल्द ही वह और अनुष्का दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। यह जानकारी रिवील करने के बाद सोशल मीडिया पर एबी डिविलियर्स को लेकर एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स वायरल होने लगे।
https://twitter.com/Theboysthing/status/1753800920381702566
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
विराट कोहली की जानकारी देने के बाद सबसे पहले डिविलियर्स की ढोल बजाते हुए तस्वीर सामने आने लगी। लोगों का कहना था कि डिविलियर्स ने खबर को फैला दिया और उस पर ढोल बजाना मतलब जगजाहिर कर दिया। इसको लेकर कई फनी मीम्स वायरल हुए।
https://twitter.com/smileagainraja/status/1753772412976410778
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2021 में बेटी के माता-पिता बने थे। उसका नाम वमिका है। वहीं अब दूसरी बार दोनों के घर में खिलकारी गूंजने वाली हैं। यह भी देखने वाली बात होगी कि विराट कोहली अब तीसरे टेस्ट में टीम के साथ लौटते हैं या नहीं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
20 secs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
14 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
43 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 hr agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
5 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines