Aaryavir Sehwag: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच राजकोट में यूथ वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में भारत ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की थी और दूसरे मुकाबले में भी उनकी शुरुआत बढ़िया रही. वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पर सभी की नजरें थीं और वह ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक जड़ने से महज तीन रन से चूक गए. राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में वह सिर्फ 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
अर्धशतक से चूके आर्यवीर सहवाग
भारत ने जनवरी में 2026 का अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद BCCI ने अगले वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दीं और एक नया स्क्वाड तैयार किया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर को भी टीम में जगह मिली. ऑस्ट्रेलियाई अंडर 19 टीम भारत दौरे पर है और दूसरे यूथ वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
आर्यवीर सिंह ने संभलकर बैटिंग की और वह भारतीय अंडर 19 टीम के लिए अपने पहले अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे. वह 47 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें अर्धशतक पूरा करने के लिए सिर्फ 3 रनों की जरूरत थी. 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन लेने के प्रयास में आर्यवीर को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जैक क्जोसनेक ने रनआउट कर दिया. सहवाग की 48 गेंदों में 47 रन की पारी का समापन हो गया. उन्होंने इस मुकाबले में कुल 9 चौके जड़े थे और अच्छे टच में नजर आए थे. हालांकि, एक गलती के चलते वह पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें:- मुंबई इंडियंस के साथ सूर्यकुमार यादव का सफर रहेगा जारी, पूर्व कप्तान के खास बयान ने अटकलों पर लगाया विराम
पहले यूथ वनडे में भी आर्यवीर ने की थी बढ़िया बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे मैच में भी आर्यवीर सहवाग ने बढ़िया बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाए थे. उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए थे. हालांकि, दूसरे वनडे में उनका प्रदर्शन और भी अच्छा साबित हुआ.
जैसे-जैसे आर्यवीर को अनुभव मिलेगा, उनका प्रदर्शन बेहतर होता जाएगा. बता दें कि सहवाग के अलावा राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भी भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं. पहले यूथ वनडे में अन्वय ने 18 गेंदों में 211.11 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 रन ठोके थे. दोनों ही दिग्गजों के बेटों ने अब तक अंडर-19 क्रिकेट में निराश नहीं किया है.
ये भी पढ़ें:- 21 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत ने मचाया तहलका, CPL फाइनल में तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
5 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
55 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines