Aaron Finch Backs Sai Kishore: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर एरॉन फिंच का मानना है कि गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL 2026 के मैच में आर साई किशोर के तौर पर एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाने पर विचार करना चाहिए. फिंच ने कहा कि केकेआर के खिलाफ 3 पेसर काम कर सकते हैं, जो स्पिन बॉलिंग के सामने कमजोर रहे हैं.
4 पेसर जरूरी
जीटी का सामना आईपीएल 2026 के मैच नंबर 25 में शुक्रवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केकेआर से होगा. गुजरात फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 4 पेसर और एक फ्रंटलाइन स्पिनर (राशिद खान) के साथ उतरी थी. उनके पास प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर भी थे, लेकिन ऑफ-स्पिनर ने एक भी ओवर नहीं फेंका.
यह भी पढ़ें- नमन धीर ने श्रेयस अय्यर को दिया बेहतरीन फील्डिंग का सबूत, Video में देखें कैसे मायूस हुए PBKS कैप्टन
साई किशोर के लिए बैटिंग
ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान आरोन फिंच ने कहा कि गुजरात को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ साई किशोर को खिलाने की संभावना तलाशनी चाहिए. उन्होंने कमेंट करते हुए कहा, ‘आपको सभी मैच-अप और सभी नंबर देखने होंगे. जब आप केकेआर को स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल करते हुए देखते हैं, तो आपको साई किशोर के बारे में सोचना होगा. क्या आपको 4 क्विक (पेसर्स) की जरूरत है? शायद नहीं. जिस तरह से वो इस वक्त बॉलिंग कर रहे हैं, आप इससे बच सकते हैं. साई किशोर पावर प्ले के अंदर बॉलिंग कर सकते हैं. और, मैं अभी भी वाशी (वाशिंगटन सुंदर) को और बॉलिंग करते देखना पसंद करूंगा. जब उन्हें मौका मिलता है तो वह T20 में एक सुपर बॉलर हैं.’
यह भी पढ़ें- क्या हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने कराया MI टीम को इंतजार? वीडियो वायरल होने पर उठने लगे सवाल
टीम में बन रहे हालात
प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपरजायंट्ल के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 4-28 के आंकड़े दर्ज किए. अशोक शर्मा ने 2-32, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1-19 के इकॉनमी आंकड़े दर्ज किए. कगिसो रबाडा महंगे साबित हुए क्योंकि उन्होंने अपने 4 ओवरों में 54 रन दिए. ऐसे में साई किशोर को एक मौका देना गलत नहीं होगा.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
35 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines