IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने बेंच पर बिठाए रखा, अब इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 शामिल करने के लिए उठने लगी आवाजें

Aaron Finch Supports Sai Kishore: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है, लेकिन इस टीम को अब अपना अप्रोच बदलना होगा. कंगारू दिग्गज एरॉन फिंच का मानना ही कि जीटी को साई किशोर को एक मौका जरूर देना चाहिए.

Ashish Nehra Sai Kishore 2

Aaron Finch Backs Sai Kishore: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर एरॉन फिंच का मानना ​​है कि गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL 2026 के मैच में आर साई किशोर के तौर पर एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाने पर विचार करना चाहिए. फिंच ने कहा कि केकेआर के खिलाफ 3 पेसर काम कर सकते हैं, जो स्पिन बॉलिंग के सामने कमजोर रहे हैं.

विज्ञापन

4 पेसर जरूरी

जीटी का सामना आईपीएल 2026 के मैच नंबर 25 में शुक्रवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केकेआर से होगा. गुजरात फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 4 पेसर और एक फ्रंटलाइन स्पिनर (राशिद खान) के साथ उतरी थी. उनके पास प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर भी थे, लेकिन ऑफ-स्पिनर ने एक भी ओवर नहीं फेंका.

विज्ञापन

साई किशोर के लिए बैटिंग

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान आरोन फिंच ने कहा कि गुजरात को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ साई किशोर को खिलाने की संभावना तलाशनी चाहिए. उन्होंने कमेंट करते हुए कहा, ‘आपको सभी मैच-अप और सभी नंबर देखने होंगे. जब आप केकेआर को स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल करते हुए देखते हैं, तो आपको साई किशोर के बारे में सोचना होगा. क्या आपको 4 क्विक (पेसर्स) की जरूरत है? शायद नहीं. जिस तरह से वो इस वक्त बॉलिंग कर रहे हैं, आप इससे बच सकते हैं. साई किशोर पावर प्ले के अंदर बॉलिंग कर सकते हैं. और, मैं अभी भी वाशी (वाशिंगटन सुंदर) को और बॉलिंग करते देखना पसंद करूंगा. जब उन्हें मौका मिलता है तो वह T20 में एक सुपर बॉलर हैं.’

विज्ञापन

टीम में बन रहे हालात

प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपरजायंट्ल के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 4-28 के आंकड़े दर्ज किए. अशोक शर्मा ने 2-32, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1-19 के इकॉनमी आंकड़े दर्ज किए. कगिसो रबाडा महंगे साबित हुए क्योंकि उन्होंने अपने 4 ओवरों में 54 रन दिए. ऐसे में साई किशोर को एक मौका देना गलत नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ