Asia Cup 2025, Aamir Jamal: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान में 2 बड़े खिलाड़ियों को बाहर करके सभी चौंकाया था. इनमें पहला नाम बाबर आजम और दूसरा नाम मोहम्मद रिजवान का था. दोनों मैच विनर और टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. टीम में नहीं चुने जाने पर दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे पूरी तरह फिट होने के बाद भी जब नहीं चुना गया तो उसका गुस्सा फूट पड़ा है. इस खिलाड़ी की बगावत उस बयान में साफ झलक रही है, जिसमें उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से टीम में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता की मांग कर दी है. ये कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर आमेर जमाल हैं.
एशिया कप 2025 से पहले आमेर जमाल ने साफ कर दिया कि उन्हें बोर्ड और चयनकर्ताओं से सफाई चाहिए कि आखिर उन्हें एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम में क्यों चुना नहीं गया. एक इंटरव्यू में आमेर ने अपनी फिटनेस और फ्यूचर प्लान को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. ये वही आमेर हैं, जिन्हें ना तो टीम में जगह मिली है, ऊपर से उन्हें पीसीबी ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया है.
आमेर जमाल ने क्या-क्या कहा?
29 साल के ऑलराउंडर आमेर जमाल ने अपने बयान में कहा ‘अभी तक भविष्य की योजनाओं को लेकर मेरी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है. मुझे स्पष्टता चाहिए. अगर किसी भी फॉर्मेट में मेरे नाम पर विचार नहीं हो रहा है, तो ईमानदारी से बताएं. अगर आप मुझे किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं, चाहे इसके पीछे जो भी कारण हो. मैं केवल चोट की वजह से बाहर रहा हूं. मगर अब मैंने अपनी फिटनेस पूरी तरह से साबित कर दी है. मैं 100% फिट हूं. मैं पूरी लय के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं.’
ये वही आमेर जमाल हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्श किया था. आमेर के पास बढ़िया पावर हिटिंग गेम है.
कैसा है आमेर जमाल का क्रिकेट करियर?
आमेर जमाल 3 जनवरी 2025 आखिरी बार पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेले थे. तभी से टीम से बाहर हैं. 8 टेस्ट, 3 वनडे और 6 टी20 खेल चुके आमेर के नाम 445 रन हैं, जबकि गेंद से तीनों फॉर्मेट में 26 विकेट निकाले हैं.जमाल के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल दो अर्धशतक आए हैं, जो उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में लगाए हैं. 29 साल का ये खिलाड़ी फिलहाल टीम से बाहर है.
एशिया कप 2025 के लिए ऐसा है पाकिस्तान टीम का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले शाहीन शाह अफरीदी का जलवा, तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का ये रिकॉर्ड
PKL 2025: यूपी योद्धाज से आज होगा तेलुगु टाइटंस का मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE एक्शन?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines