Australia vs Pakistan, 3rd Test Match: एक तरफ जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम केपटाउन में आमने-सामने है। वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में चुनौती दे रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला तीन जनवरी से सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बेहद रोचक चीज देखने को मिली है।
दरअसल, पाकिस्तान के पहली पारी में 313 रन पर सिमटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी का आगाज किया। इस दौरान पाक तेज गेंदबाज आमिर जमाल ने विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की बीच मैदान में फिरकी ली। लाबुशेन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब वह पूरी एक्शन के साथ गेंदबाजी करने के लिए आए।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज से कहां हो रही थी चूक? गलती सुधारते ही शेर से सवा शेर बने ‘मिंया भाई’
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास बात है। हर तेज गेंदबाज ही भागते हुए गेंदबाजी करता है, लेकिन जमाल के हाथ में उस दौरान गेंद ही नहीं थी। जमाल के इस हरकत को देख वहां उपस्थित हर कोई एक पल के लिए हैरान रह गया।
बात करें इस मुकाबले में जमाल के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 97 गेंद में 82 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले। वहीं गेंदबाजी के दौरान आठ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 26 रन खर्च कर एक सफलता प्राप्त की है।
पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 313 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। टीम के लिए लाबुशेन 66 गेंद में 23 और स्टीव स्मिथ सात गेंद में छह रन बनाकर नाबाद हैं।
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
23 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines