---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में किस नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए? आकाश चोपड़ा ने दी अहम सलाह

Suryakumar Yadav Batting Position: सूर्यकुमार यादव की परफॉर्मेंस एक कप्तान के तौर पर भले ही शानदार है, लेकिन पिछले एक साल में बैटर के तौर पर काफी चिंताजनक रही है. ऐसे में भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नंबर-3 पोजीशन पर बैटिंग करने की सलाह दी है, जिससे उनका फॉर्म पहले जैसा शानदार हो सके.

---विज्ञापन---

Aakash Chopra Suggests Suryakumar Yadav at No. 3 Batting Position: जब से सूर्यकुमार ने टी-20 कप्तानी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है, तब से भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. भले ही एक लीडरके तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन गिरा है. ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें अपनी फॉर्म को बेहतर करना होगा. आकाश चोपड़ा ने सूर्य को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी कैप्टेंसी में टीम अच्छा कर रही है और कोई सीरीज भी नहीं हारी है.

तिलक वर्मा को मिला था मौका

सूर्यकुमार ने साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान तिलक वर्मा को नंबर 3 पर मौका देने के लिए अपनी जगह कुर्बान कर दी थी. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2 शतक बनाए, जिससे उन्होंने अपने लिए एक मजबूत दावा पेश किया. टीम मैनेजमेंट ने नंबर तीन की पोजीशन को फ्लेक्सिबल रखा है, पिछले एक साल में कई बल्लेबाजों को वहां आजमाया गया है.

---विज्ञापन---

3 नंबर पर आएं सूर्य

आकाश चोपड़ा ने रेवस्पोर्ट्स से कहा, ‘पर्सनल लेवल पर, उन्हें दबाव महसूस हो रहा होगा क्योंकि उनका प्राइमरी रोल लीडर का नहीं, बल्कि बल्लेबाज का है. मैं सच में चाहता हूं कि वो पहले कुछ मैचों में, कम से कम कमजोर टीमों के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करें. फॉर्म रनों पर निर्भर करती है, जो बदले में इस बात पर डिपेंड करता है कि वह क्रीज पर खुद को कितना समय देते हैं. तिलक वर्मा के लिए नंबर 3 पर अपनी जगह कुर्बान करने के बाद सूर्यकुमार को किनारे कर दिया गया है. मेरा सुझाव होगा कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 5 मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करें.’

तिलक वर्मा की इंजरी ने खोला रास्ता

नंबर तीन पर, सूर्यकुमार ने 31 पारियों में 32.92 की औसत और 159.40 के स्ट्राइक रेट से 856 रन बनाए हैं. उनके 4 शतकों में से एक भी इसी पोजीशन पर आया है. तिलक वर्मा की चोट ने सूर्यकुमार के लिए नंबर तीन पर वापस आने और न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अपनी फॉर्म वापस पाने का रास्ता खोल दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2026 07:06 AM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola