Aakash Chopra on Mohammed Shami: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी मोहम्मद शमी सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे. टेस्ट के बाद वनडे और टी-20 टीम में भी शमी को जगह नहीं दी गई है. यही वजह है कि भारतीय तेज गेंदबाज के भविष्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं.
शमी अब टीम इंडिया में कमबैक कर पाएंगे या नहीं इस सवाल का जवाब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दे डाला है. शमी टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए दिखाई दिए थे.
शमी के भविष्य पर क्या बोले आकाश?
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए शमी के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “मुझे शमी के लिए अच्छी फीलिंग नहीं आ रही है, क्योंकि अगर उनका नाम अभी नहीं आया है तो शमी के टीम इंडिया में कमबैक करने के चांस बेहद कम नजर आते हैं. जाहिर तौर पर शमी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए और वो खेल भी रहे हैं. हालांकि, शमी रेस में काफी पिछड़ गए हैं, मगर यह भी सच्चाई है कि हमारे पास कोई बहुत बड़ा फास्ट-बॉलिंग का पूल नहीं है, जिसको देखकर हम यह कह सकें कि अगर किसी का टीम में अभी नाम नहीं है, तो वो दोबारा वापसी नहीं कर पाएगा. शमी का नाम टीम में आ सकता है, पर चांस काफी कम लगते हैं. उन्हें वापसी करने के लिए आईपीएल का एक कमाल का सीजन चाहिए होगा.”
ये भी पढ़ें: सोनी लिव को कहिए बाय-बाय! यहां पर फ्री में देख पाएंगे IND vs WI के दूसरे टेस्ट मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
चैंपियंस ट्रॉफी में बरपाया था कहर
मोहम्मद शमी का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का रहा था. शमी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. उन्होंने 5 मैचों में कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि, फाइनल मैच में शमी काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने 9 ओवर में 74 रन लुटा डाले थे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: बारिश करेगी दूसरे टेस्ट मैच का मजा किरकिरा? जानिए पांचों दिन दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
इसके बाद आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए शमी का सीजन काफी घटिया रहा था. शमी फिर कुछ समय अपनी इंजरी से भी परेशान रहे. माना जा रहा था कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी आखिरी के कुछ मैचों में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इंग्लैंड दौरे पर भी शमी को इग्नोर कर दिया गया.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines