T20 World Cup 2026 में ये 3 गेंदबाज मचा सकते हैं कहर, जानिए लिस्ट में किस इंडियन बॉलर का नाम

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास बॉलर्स पर हर किसी की नजर रहेगी, जो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम साबित हो सकते हैं. आकाश चोपड़ा ने ऐसे ही 3 इम्पैक्ट बॉलर्स को चुना है, जिसमें 2 भारतीय गेंदबाज शामिल हैं.

Bowler T20 World Cup

Bowler T20 World Cup

Aakash Chopra Predicts Impact Bowlers Of T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में इस बार बॉलर का भी जबरदस्त जोर रह सकता है, खासकर स्पिनर पर हर किसी की नजर रहेगी, हालांकि तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजों को चौंका सकते हैं. क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्लोबल टूर्नामेंट के इस एडिशन में कौन से 3 क्रिकेटर्स इम्पैक्ट बॉलर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

3 इम्पैक्ट बॉलर्स

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने टॉप-3 इम्पैक्ट बॉलर में 2 स्पिनर्स को शामिल किया. उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो यूट्यूब चैनल पर बताया कि टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती उनके पहले ऑप्शन हैं, जिनके बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियन स्टार एडम ज़ाम्पा शामिल हैं.

विज्ञापन

वरुण-बुमराह-जाम्पा के आंकड़े

वरुण टी-20 इंटरनेशल बॉलर रैंकिंग में टॉप पर हैं, जिनके पास जबरदस्त आंकड़े हैं. उनहोंने इस अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट के 36 मैचों में 59 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका औसत 15.69 और इकोनॉमी 7.15 रहे. दूसरी तरफ उनके भारतीय साथी जसप्रीत बुमराह टी20आई में सबसे ज्यादा असरदार गेंदबाज बने हुए हैं. चैंपियन सीमर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे, जिसे भारत ने जीता. उन्होंने उस एडिशन 15 विकेट लिए और इकोनॉमी रेट 4.17 का रही.इसके बाद एडम ज़ाम्पा ऑस्ट्रेलियन टीम में एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं, उनके बेहतरीन टी20आई आंकड़ों के कारण, जिनमें 111 मैचों में 139 विकेट्स और औसत 21 से कम है.

3 इम्पैक्ट बैटर्स का नाम

बैटिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो आकाश चोपड़ा ने आगामी टी20 वर्लड कप के लिए अपने 3 इम्पैक्ट बल्लेबाजों के तौर पर अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और जोस बटलर का नाम लिया. भारतीय लेफ्ट-हैंडर दुनिया के सबसे टॉप रैंक वाले टी20आई बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 37 और टी20आई में स्ट्राइक रेट तकरीबन 195 है. इस बीच हेड और बटलर टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की संभावनाओं के लिए काफी अहम होंगे, जिसमें बटलर 2022 के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भी रह चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ