Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया ने लखनऊ में हुए पहले T20I मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. अमूमन कहा जाता है कि जीत के बाद प्लेइंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए. संजू सैमसन पिछले मैच में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दूसरे T20I के लिए भारत की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी भी मौका नहीं मिलेगा.
संजू-वैभव को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के बारे में बात की. उन्होंने माना कि वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग हो रही है लेकिन संजू सैमसन को अभी बाहर करना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘बिहार उनका पड़ोसी राज्य है, इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी के खेलने की बातें चल रही हैं. क्या वैभव के खेलने की संभावना है? नहीं, वह नहीं खेलेंगे. हमें यह बात माननी होगी कि वह अभी नहीं खेलेंगे और अगर हम हर एक मैच के बाद संजू सैमसन के बारे में ऐसा बोलेंगे, तो यह सही नहीं होगा. आप ऐसे में क्रिकेट को कैसे संभालेंगे? अभी आपको वहां नहीं जाना चाहिए.’
संजू सैमसन ने पिछले 4 मैचों में किया है निराश
संजू सैमसन भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन पिछले 4 मैच उनके लिए भूलने लायक रहे हैं. संजू ने अपनी अंतिम 4 पारियों में मात्र 29 रन बनाए हैं. उनका औसत 7.25 रहा है, जो बेहद निराशाजनक है. इसी वजह से अब संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर किए जाने की बात हो रही है.
ये भी पढ़ें:- Hong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, 30 अक्टूबर को टीम इंडिया से होगा महामुकाबला
क्या गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर उठाएंगे बड़ा कदम?
हेड कोच गौतम गंभीर ने हमेशा से ही संजू सैमसन को सपोर्ट किया है. इसका फायदा टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी मिला था, जहां संजू सैमसन अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. हालांकि, इसके बाद से संजू के प्रदर्शन में गिरावट आई है. पहले जब संजू आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप हुए थे, तब टीम मैनेजमेंट ने सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में खेलने का मौका दिया था.
संजू सैमसन ने बाद में टीम में वापसी जरूर की, लेकिन अब उनकी फॉर्म में फिर गिरावट आ रही है. वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं. ऐसे में संजू सैमसन को कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर एक और मौका दे सकते हैं. अगर संजू यहां फेल हुए, तो वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I में जगह मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- ‘समझ नहीं आ रहा…’, टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना, शमी की ODI में वापसी की उठाई मांग
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
5 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines