Aakash Chopra: भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. आईसीसी ट्रॉफियों में भी भारत का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. इस फॉर्मेट में भारत के कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेले हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अब भारत के 5 महान वनडे क्रिकेटरों के नाम बताए हैं. इस दौरान कुछ दिग्गजों का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आकाश चोपड़ा ने अपनी इस लिस्ट में रखा है.
आकाश चोपड़ा ने बताया महान वनडे खिलाड़ियों के नाम
क्रिकइंफो से बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत के 5 महान वनडे क्रिकेटरों के नाम बताए हैं. जिसमें सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा को रखा है. इसके अलावा लिस्ट में 5वें खिलाड़ी के रूप में वर्ल्ड विनिंग कप्तान कपिल देव का नाम भी शामिल है. इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही साथ टीम को आईसीसी ट्रॉफी में भी जीत दिलाई है.
सचिन तेंदुलकर ने लगभग 24 सालों तक क्रिकेट खेला है. वनडे फॉर्मेट में उनके नाम कुल 18 हजार से भी ज्यादा रन है. वहीं उन्होंने कई मुकाबले अपने दम पर ही टीम इंडिया को जिताए हैं. दूसरे नंबर पर विराट कोहली नजर आ रहे हैं. विराट कोहली ने भी 15 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. कोहली भी 2008 के बाद से लेकर अब तक टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 1 वर्ल्ड कप के साथ ही 2 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है.
वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी
लिस्ट में नंबर 3 पर आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी को रखा है. महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर 6 और 7 पर खेलकर भी धोनी ने 10 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. धोनी ने इसके अलावा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीताने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई है. जिसके कारण ही उन्हें भारत का महान वाइट बॉल कप्तान भी कहा जाता है. रोहित शर्मा का नाम भी लिस्ट में साफ नजर आ रहा है. रोहित ने 12 हजार वनडे रन बनाए हैं. इसके अलावा बतौर कप्तान भी कमाल किया है.
ये भी पढ़ें: CSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, IPL रिटेंशन से ठीक पहले MI के कप्तान के ट्रेड पर आया नया अपडेट
महान ऑलराउंडर कपिल देव का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है. कपिल देव ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट को बदलने का श्रेय भी दिग्गज कपिल देव को ही जाता है. 1983 वर्ल्ड कप के बाद ही भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा दोनों ही बदल गई है. जिसके कारण ही आज भी कपिल देव का नाम दिग्गजों की लिस्ट में जरूर आता है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वैभव OUT, अर्शदीप IN… पहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
41 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
53 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines