हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा, भारतीय गेंदबाजों की लगाई क्लास

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में दिल खोलकर रन लुटाए, जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने भारतीय गेंदबाजों की आलोचना की है. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
IND vs WI/ Image Source: ANI

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में खेला गया था. वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराया और सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है. भारतीय टीम 248 रनों का पीछा करने में फेल हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में जमकर रन लुटाए. ऐसे में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय गेंदबाजों पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय गेंदबाजों की आलोचना की है.

आकाश चोपड़ा ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर सुनाई खरी खोटी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक खेले गए 4 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं. ऐसे में अब आकाश चोपड़ा ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा “गेंदबाजी साधारण थी. जब भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी, तब पिच सपाट लग रही थी. ऐसा लग रहा था कि जब भारत बल्लेबाजी करने आया, तब पिच पर कुछ गड़बड़ होने लगी, क्योंकि वेस्टइंडीज ने पिच की ओर आने वाली कई धीमी गेंदें फेंकीं, जो हमने नहीं कीं. हमने सिर्फ नौ धीमी गेंदें फेंकीं, जो सही नहीं था. हम फुल टॉस भी फेंक रहे थे. हमारी गेंदबाजी वास्तव में काफी साधारण थी, और वेस्टइंडीज ने इसका पूरा फायदा उठाया, हमें बुरी तरह पीटा और लगभग 250 रन बना लिए.”

संजू सैमसन की हुई तारीफ

चोपड़ा ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की तारीफ की, जिन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने कहा “अगर स्कोर करीब 250 रन तक पहुंच जाता है, तो उसका पीछा करना आसान नहीं होता. हालांकि, वेस्टइंडीज ने रांची में ऐसा कर दिखाया था, लेकिन उस मैच में ओस काफी ज्यादा थी. संजू ने यहां शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्हें यह मैदान काफी पसंद है. एक बार उन्होंने रिशाद हुसैन के एक ओवर में पांच छक्के जड़े थे और उस मैच में शतक भी लगाया था.”

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 247 रन

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 50 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 49 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन ही बना सकी. इस तरह वेस्टइंडीज ने मुकाबला जीत लिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola