No Century in International Career: टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो कि अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगा पाया है. इस खिलाड़ी ने अपने करियर में बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ मैच खेले हैं. एक समय पर इस खिलाड़ी ने वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज ओपनर के साथ पारी की शुरुआत की थी. इस बात को जानने के बाद हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि ये बल्लेबाज कौन है.
इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं
टीम इंडिया के लिए खेल चुका ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आकाश चोपड़ा हैं. आकाश चोपड़ा का फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. इसी के आधार पर उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था लेकिन वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 मैच खेले थे, जिसकी 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से महज 437 रन ही निकले. इस दौरान उन्होंने 2 बार अर्धशतक तो जड़ा लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए. खराब प्रदर्शन के चलते उनकी टीम इंडिया से छुट्टी हो गई.
कमेंट्री में बनाया शानदार करियर
आकाश चोपड़ा टीम इंडिया के खेलते हुए अपना करियर भले ही नहीं बना पाए हों लेकिन उन्होंने कमेंट्री में अपना करियर जरूर बनाया है. आज की तारीख में वो सफल कमेंटेटर की गिनती में आते हैं. आईपीएल के सभी मैचों में पैनल का हिस्सा रहते हैं और मैच के दौरान कमेंट्री भी करते हैं.
उन्होंने फर्स्ट क्लास के करियर में दिल्ली की तरफ से 162 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से जमकर रन बरसे हैं. उन्होंने इस दौरान खेली 266 पारियों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10, 839 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 45.35 की औसत से रन बनाए हैं. इंटरनेशनल करियर में तो वो एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं लेकिन फर्स्ट क्लास में उनके नाम 29 शतक और 35 अर्धशतक हैं.
ये भी पढ़िए- क्रिकेट इतिहास का अजूबा रिकॉर्ड, बिना कोई बाउंड्री लगाए ये 3 खिलाड़ी जड़ चुके हैं शतक
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
39 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines