हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को बाहर बिठाओ, आकाश चोपड़ा भारतीय टीम में चाहते हैं 2 बदलाव

Aakash Chopra: आकाश चोपड़ा ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को खास सलाह दी है. उनका मानना है कि अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आगामी मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करना चाहिए और दोनों खिलाड़ियों को आराम देना चाहिए. आकाश का बयान चर्चा में है.

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा शतक बनाने के बाद/ Image Source: ANI

Aakash Chopra: भारतीय टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 और एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना हो चुकी है. जापान पहुंचकर भारतीय खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं. 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने कप्तान श्रेयस अय्यर को सुझाव दिया है. आकाश भारतीय टीम में 2 बदलाव चाहते हैं. आकाश ने कहा है कि जापान के खिलाफ मैच के लिए अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को बाहर बिठाना चाहिए.

2 खिलाड़ियों को करो बाहर

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है जापान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा को आराम देना चाहिए और वैभव सूर्यवंशी को मौका देना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी प्लेइंग 11 से बाहर करने की सलाह दी है.

अपने यूट्यूब पर बात करते हुए आकाश ने कहा कि इस मैच के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर अभिषेक शर्मा से बाहर बैठने के लिए कह सकते हैं और सूर्यवंशी को खेलने के लिए कह सकते हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की जगह किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है. अय्यर बुमराह से भी गुजारिश कर उन्हें आराम देने की बात कह सकते हैं.

विज्ञापन

जापान के खिलाफ मुकाबला सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आकाश का मानना है कि इस पिच पर बल्लेबाजों का राज होगा और रन खूब बनेंगे. उन्होंने कहा कि जब भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी तो बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में मचाया तहलका

जापान रवाना होने से पहले भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी. सीरीज के आखिरी मैच में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया था और 30 गेंदों में ही शतक पूरा किया था और सबसे तेज शतक लगाने वाले आईसीसी के फुल मेंबर देशों वाले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने इस सीरीज में 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया था.

विज्ञापन

वहीं, बात वैभव की करें तो वह भी इस सीरीज में भारतीय दल का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला था. वह तीनों ही मैच की प्लेइंग 11 से बाहर थे. इसके अलावा भारत के लिए संजू ने भी बतौर सलामी बल्लेबाज इस सीरीज में कमाल कर दिया था. उन्होंने बैक टू बैक 2 अर्धशतक अपने नाम किए थे. इस वजह से वैभव को मौका नहीं मिल पा रहा है. हालांकि एशियन गेम्स 2026 में वैभव को मौका मिलने की संभावनाए अधिक हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola