हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Kiska Match Hai | Today IPL Match 29 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है? क्वालीफायर 2 में GT और RR की होगी जंग, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

IPL 2026 Today Match 29 May 2026: आईपीएल 2026 में क्वालीफायर 2 की बारी है. गुजरात और राजस्थान के बीच 29 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी.

विज्ञापन

Today IPL Match 29 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज शुक्रवार को क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में उतरने वाली टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी और 31 मई को फाइनल में आरसीबी के साथ मुकाबला खेलेगी. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. एक टीम क्वालीफायर 1 में हार के बाद इस मैच में उतरेगी तो वहीं एक टीम एलिमिनेटर में जीत के बाद मैच में आएगी. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि IPL 2026 में आज किन 2 टीमों के बीच मैच होने जा रहा है.

IPL 2026 में आज किसका मैच है?

आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच मैच खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर 1 के मैच में हार के बाद क्वालीफायर 2 में पहुंची है तो वहीं राजस्थान की टीम ने 47 रनों से एलिमिनेटर में जीत दर्ज कर इस मैच के लिए अपना नाम पक्का किया है.

कब और कहां खेला जाएगा IPL 2026 Qualifier 2 GT vs RR

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच क्वालीफायर 2 का मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ये मुकाबला 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसके आधे घंटे पहले इस मैच का टॉस होगा.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की IPL 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads) 

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- राजस्थान रॉयल्स के 2 गुमनाम सितारे, महज 60 लाख रुपये में पलट दी फ्रेंचाइजी की किस्मत, बने तुरुप का इक्का

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola