हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs PAK: पाकिस्तान कैंप में बड़ा विवाद, किंग्स चार्ल्स से मिलने से खिलाड़ी ने किया मना!

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. इंग्लैंड ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. तीसरे मैच से पहले पाकिस्तान टीम 2 सितंबर को इंग्लैंड में किंग्स चार्ल्स से मिली थी, लेकिन पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने चार्ल्स से मिलने से मना कर दिया.

विज्ञापन
किंग्स चार्ल्स से मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी टीम/ Image Source: Screengrab/ PCB

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मैच 9 सितंबर से खेला जाएगा. अब तक खेले गए 2 मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया था. इसके बाद 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अब खबर है कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किंग्स चार्ल्स से मिलने से मना कर दिया था.

पाकिस्तानी खिलाड़ी का इनकार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तानी को 194 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पीसीबी ने कड़ा एक्शन लिया और अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया. तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान टीम और सपोर्ट स्टाफ को पीसीबी की ओर से क्लेरेंस हाउस में किंग चार्ल्स से मुलाकात करने के लिए कहा गया था. ये मीटिंग 2 सितंबर को हुई थी.

टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए 7 खिलाड़ियों में चार खिलाड़ी मुहम्मद अवैस जफर, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद और अली उस्मान इस कार्यक्रम में मौजूद थे. लेकिन एक खिलाड़ी ने पीसीबी का विरोध करते हुए किंग्स चार्ल्स से मिलने के लिए नहीं पहुंचा. इस खिलाड़ी ने पीसीबी के फैसले के उस फैसले का विरोध किया, जब दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

विज्ञापन

सरफराज अहमद पर भी एक्शन

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे सरफराज अहमद को भी बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा पीसीबी ने बॉलिंग कोच उमर गुल को भी टीम से बाहर कर दिया है. सरफराज की जगह पर पाकिस्तान के वनडे और टी-20 कोच माइक हेसन को टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया गया है.

इसके अलावा पीसीबी ने सिलेक्शन कमेटी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और पूछा है कि इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान को किस बिना पर टीम में चुना गया था. उनके सिकलेक्शन का आधार क्या था. वहीं, पीसीबी सिलेक्शन कमेटी में मौजूद मिस्बाह उल हक ने अपना इस्तीफा भी दे दिया है. इंग्लैंड दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम में लगातार विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola