Controversies of Asia Cup 2025: भारत ने 2025 का एशिया कप टूर्नामेंट जीता. पाकिस्तान से फाइनल में उनका सामना हुआ और 5 विकेट से टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. एशिया कप 2025 में कई सारे अलग-अलग विवाद हुए और इसी कारण टूर्नामेंट लगातार सुर्खियों में रहा. पाक की कई बार घनघोर बेइज्जती हुई और वो इसे नहीं भूला पाएंगे. इस टूर्नामेंट को बॉयकॉट, नो हैंडशेक और ट्रॉफी चोरी के लिए याद रखा जाएगा. आइए उन 7 विवादों पर नजर डालते हैं, जिनके कारण एशिया कप 2025 फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा.
1. दुबई में शिफ्ट हुआ टूर्नामेंट
एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होने वाला था लेकिन बाद में ACC ने इसे दुबई में शिफ्ट कर दिया. बाद में खबर आई कि BCCI ने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने और बॉयकॉट करने का मन बनाया है लेकिन भारत सरकार के ऑर्डर के बाद उन्होंने पूरा टूर्नामेंट खेलने का फैसला किया. ये चीज क्लियर हो गई कि भारत और पाकिस्तान सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होंगे. उनके बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी.
2. 14 सितंबर को टॉस और मैच के बाद नो हैंडशेक
2025 के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का पहला मैच 14 सितंबर को हुआ. टॉस के दौरान कप्तान सूर्या ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. मैच के बाद भी टीम इंडिया ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और पवेलियन चले गए. यहां से नो हैंडशेक विवाद शुरू हुआ.
3. PCB ने एशिया कप से नाम वापस लेने की दी धमकी
नो हैंडशेक विवाद के बाद खुलासा हुआ कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने सलमान अली आगा को सूर्या से हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा था. इसी वजह से PCB ने एंडी के खिलाफ ICC को शिकायत की. उन्होंने कहा कि एंडी को एशिया कप से हटाया जाए, वरना वो टूर्नामेंट का बहिष्कार करेंगे. UAE के खिलाफ इसी वजह से मैच देर से शुरू हुआ. PCB और ICC की बातचीत हुई और पाकिस्तान ने खेलना जारी रखा. पाक ने एंडी पाइक्रॉफ्ट के साथ बातचीत की एक वीडियो जारी किया और इसमें आवाज नहीं थी. इसने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.
4. भारत-पाकिस्तान प्लेयर्स के बीच हुई बहस
21 सितंबर को सुपर ओवर मैच में पाक खिलाड़ियों ने टीम इंडिया से बहस करने की कोशिश की. इसी बीच अभिषेक शर्मा की शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ से अनबन हुई. मैच में साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने पर ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था और हारिस रऊफ ने 6-0 एवं फाइटर जेट का इशारा किया था. इसी वजह से दोनों टीमों के बीच टेंशन बढ़ गई.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: मोहसिन नकवी की बैंड बजना तय, BCCI उठाएगा ये सख्त कदम, ट्रॉफी नहीं देना पड़ेगा भारी!
5. सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ पर लगा फाइन
ICC ने हारिस रऊफ पर 21 सितंबर 2025 को गलत भाषा का उपयोग करने और अलग-अलग इशारे करने के लिए 30% मैच फी का जुर्माना लगाया. PCB ने भी सूर्यकुमार यादव पर सेना और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी बातों को क्रिकेट के बीच लाने को लेकर शिकायत दर्ज की. इसी वजह से सूर्या पर भी 30% मैच फी का जुर्माना लगा. ये विवाद भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना.
6. प्रेस कॉन्फ्रेंस और कप्तान फोटोशूट रद्द करना
एशिया कप फाइनल भी विवादों के घेरे में रहा. फाइनल से पहले दोनों देशों के कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट होता है. सूर्यकुमार यादव इसका हिस्सा नहीं बने. पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट के दौरान भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी. ऐसा लग रहा था, जैसे पाकिस्तान नो हैंडशेक विवाद और टूर्नामेंट बॉयकॉट करने की धमकी देने के बाद किसी भी तरह की बात करने से पीछे हट रहा है.
7. ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी
भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की लेकिन उन्होंने ACC चेयरमैन और पाकिस्तानी मिनिस्टर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान नकवी ट्रॉफी देने के लिए इंतजार करते रहे लेकिन भारतीय खिलाड़ी नहीं आए. मोहसिन ने इसके बाद ट्रॉफी चोरी की और अपने साथ ले गए. टीम इंडिया ने कप के बिना जीत सेलिब्रेट की. इसी के साथ नया विवाद खड़ा हो गया.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: वो 10 मौके, जब Team India ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को किया बेइज्जत, हर बार दिया ‘दर्द’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines