आखिरी ओवर की 6 गेंद पर गिरे 6 विकेट, AUS गेंदबाज ने क्रिकेट जगत में किया बड़ा धमाका

6 Balls 6 Wickets: ऑस्ट्रेलिया के एक गेंदबाज ने 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर बड़ा कारनामा किय। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलियाई बॉलर ने ही ऐसा किया था।

6 Balls Six Wickets by Australian Bowler Gareth Morgan World Record

6 Balls Six Wickets by Australian Bowler Gareth Morgan World Record

6 Balls 6 Wickets: क्रिकेट को हमेशा से अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में कहते हैं कि कोई भी रिकॉर्ड बनाना नामुमकिन नहीं होता है। हर दिन कोई ना कोई नया रिकॉर्ड क्रिकेट जगत में बनता या टूटता है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के क्लब क्रिकेट में देखने को मिला है। यह रिकॉर्ड बेहद ही अनोखा है जो क्रिकेट जगत में अक्सर नहीं हो सकता। यह रिकॉर्ड है छह गेंदों पर छह विकेट लेने का।

विज्ञापन

किस गेंदबाज ने किया कारनामा?

यह कारनामा हुआ है ऑस्ट्रेलिया के क्लब क्रिकेट में जहां एक गेंदबाज ने ओवर की सभी 6 गेंदों पर छह विकेट झटके। यह कमाल देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया की थर्ड डिविजन गोल्ड कोस्ट प्रीमियर लीग में। इसमें मुदगीराबा डिस्ट्रिक्ट्स और सर्फर्स पैराडाइज के बीच एक मुकाबला खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज गैरेथ मॉर्गन ने आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर छह विकेट लिए और अपनी टीम को मैच जिता दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/CrickologyNews/status/1724070716784754696

विज्ञापन

कैसे लिए 6 गेंदों पर छह विकेट?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए मुदगीराबा  ने 40 ओवर में 178 रन बनाए। जवाब में सर्फर्स की टीम ने 39 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे। इस ओवर में टीम को जीत के लिए चाहिए थे 5 रन। लेकिन किसने सोचा होगा कि सर्फर्स की टीम यहां से मुकाबला हार जाएगी। आखिरी ओवर फेंकने आए मुदगीराबा के कप्तान गैरेथ मॉर्गन जिन्होंने आखिरी ओवर फेंका और सभी छह गेंदों पर विकेट झटके। उन्होंने यह कारनामा करते हुए दो विकेट बोल्ड से लिए और चार विकेट कैच आउट करवाकर झटके।

विज्ञापन

पहले कभी हुआ ऐसा?

क्लब क्रिकेट में यह कारनामा पहली बार हुआ है। इससे पहले भी 2017 में ऐसा हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के ही ऐलेन कैरी ने छह गेंदों पर छह विकेट लिए थे। लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ है और अधिकतम एक ओवर में पांच विकेट ही लगातार गिरे हैं। लगातार पांच विकेट एक ओवर में लेने का कारनामा फर्स्ट क्लास में न्यूजीलैंड के नील वैग्नर (2011), बांग्लादेश के अल अमी हुसैन (2013) और भारत के अभिमन्यू मिथुन (2019) ने किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ